
कैट. सी.जी. चैप्टर. प्रे.वि.क्र./04/08/2026-27 दिनांकः- 06.08.2026

व्यापारी समाज निभाएगा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूरे प्रदेश में चलेगा तिरंगा अभियान – अमर पारवानी

Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न व्यापारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में अभियान को प्रदेश के प्रत्येक शहर, कस्बे एवं बाजार तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, ने कहाॅं कि बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एवं उसके दौरान प्रदेश के सभी प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं व्यापारिक क्षेत्रों में तिरंगा ध्वज फहराने, दुकानों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाने तथा नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारी संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में रैलियों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास करेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय व्यापारी समाज केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आया है। “हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का उत्सव है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के व्यापक जनजागरण एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कैट छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में “हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस बाइक रैली के माध्यम से बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया जाएगा तथा व्यापारियों एवं आम नागरिकों को अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में युवा व्यापारी, उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि कैट प्रदेश के समस्त व्यापारी संगठनों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दें। सभी की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगा और स्वतंत्रता दिवस का पर्व और भी अधिक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी बनेगा।
बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी कैट के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा”अभियान पूरे प्रदेश में उत्साह, जनसहभागिता और राष्ट्रभक्ति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अमर पारवानी, विक्रम सिंह देव, जितेंद्र दोषी, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राम मंधान, राकेश ओछवानी, दीपक विधानी, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वल्र्यानी, कन्हैया गुप्ता, बलराम आहूजा, महेश जेठानी, निलेश मुदड़ा, प्रहलाद साजिजा, अंजत अग्रवाल, नागेंद्र तिवारी, बीके शर्मा, विक्रम व्यास, मनीष पंजवानी, अमर परचानी, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट,रिचा ठाकुर, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, सुशील लालवानी, हिमांशु वर्मा, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, गिरिश पटेल, मनीष सोनी, सुरेश वासवानी, विक्रम शर्मा, रोशन लाल शर्मा, सुरेश दौलतानी, श्रवण बिश्नोई, मनीराम वर्मा, दिलीप कुमार, सुधीर कुमार, देवराज गुरनानी, रोहित पटेल, कीर्ति पटेल, हरीश लोकवानी, मोहन देवनानी, बलराम वोहरा, मनोहर वरवानी, गिरधारी लाल तेजवानी, नीलेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गुरमीत सिंह, मुकेश अग्रवाल, शैलेंद्र गोयनका, अमित लालवानी, प्रमोद पटेल, गोविंद चिमनानी, दिनेश साहू, आनंद आहूजा, विजय पटेल, भगवान दास पटेल, कपिल पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
कैट छत्तीगसढ़
9575561000





















