Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH / मानवीय कारणों में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए एक महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त करते हुए, हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा प्रतिष्ठित ‘प्रशंसा पत्र’ (साइटेशन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार स्वैच्छिक रक्तदान और सामुदायिक कल्याण के प्रति विश्वविद्यालय के निरंतर और सराहनीय प्रयासों को मान्यता देता है। यह सम्मान विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक विशेष अभिनंदन समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मंडपम, लोक भवन, रायपुर में किया गया। विगत वर्षों में,…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई ने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए फ्रांस के प्रतिष्ठित संस्थान सेंट्रेल नैनटेस (École Centrale de Nantes) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 14 से 16 जून 2026 तक फ्रांस के नीस शहर में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ (भारतीय शिक्षा इकोसिस्टम के लिए ग्लोबल एक्सेलेरेशन) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, शोध, पेशेवर तथा सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय अकादमिक गतिविधियों…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मीडिया खबरों की एक श्रृंखला पर संज्ञान लिया है जिसमें यह कहा गया है कि भारत सरकार सक्रिय रूप से गहरे समुद्र में एक ऊर्जा पाइपलाइन का निर्माण कर रही है, जिसे मध्य पूर्व-भारत डीपवाटर पाइपलाइन (एमईआईडीपी) के तौर पर जाना जाता है। यह गुजरात को ओमान और अन्य खाड़ी देशों से जोड़ती है। इन खबरों के मामले में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय यह स्पष्ट करना चाहता है कि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव वर्तमान में मंत्रालय में विचाराधीन नहीं है। इस परियोजना को लेकर मंत्रालय की किसी भी…

Read More

हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 जून को हमारे इतिहास के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा में रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस दरमियान काफी समय तक भारतीय शासन की सेवा करने के नाते मैं कह सकता हूं कि मोदीजी की उपलब्धि कार्यकाल की लंबाई नहीं है। उन्होंने इस पद पर रहते हुए जो कुछ किया, वास्तविक उपलब्धि वह है। Raipur chhattisgarh VISHESH / मोदीजी ने 10 जून, 2026 को प्रधानमंत्री के पद पर अपना लगातार 4399वां दिन पूरा कर लिया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 1952 में पहली निर्वाचित सरकार से 1964 में उनके निधन…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई (आईआईटी भिलाई) और फ्रांस के इंस्टीट्यूट माइन्स-टेलीकॉम नॉर्ड यूरोप (आईएमटी नॉर्ड यूरोप) ने शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाई देते हुए डुअल/जॉइंट डिग्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता फ्रांस के नीस शहर में 14 से 16 जून 2026 तक आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ (भारतीय शिक्षा इकोसिस्टम के लिए ग्लोबल एक्सेलरेशन) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। यह समझौता 4 जुलाई 2025 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई और इंस्टीट्यूट माइन्स-टेलीकॉम नॉर्ड यूरोप के बीच हुए सहयोग समझौते की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है, जो दोनों संस्थानों के बीच बढ़ते शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को और…

Read More

कृत्रिम कमी पैदा करने के लिए जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शुरू की जाएगी सख्त वैधानिक कार्रवाई Raipur chhattisgarh VISHESH / सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी)—जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) शामिल हैं—अपने व्यापक देशव्यापी वितरण नेटवर्क के माध्यम से पेट्रोल (मोटर स्पिरिट), डीजल (हाई स्पीड डीजल) और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की निर्बाध और मजबूत आपूर्ति सुनिश्चित करना जारी रखे हुए हैं। ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाएं पूरी तरह से सामान्य रूप से काम कर रही हैं, और उपभोक्ताओं की मांग को सुचारू रूप से पूरा करने…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा महिला संविदा कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, कल्याण और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को टाउनशिप सर्विसेज विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘नई चेतना’ जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक प्रभारी (टाउनशिप सर्विसेज विभाग एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री ए. बी. श्रीनिवास ने किया। अपने संबोधन में श्री श्रीनिवास ने महिला संविदा कर्मियों द्वारा भिलाई टाउनशिप की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जिस समझौते पर सहमति बनी है वो समझौता अभी अंतिम नहीं है.अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार को स्विट्ज़रलैंड में होने हैं Raipur chhattisgarh VISHESH / जी-7 शिखर सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी के साथ खड़े ट्रंप ने कहा, अगर वो (ईरान) ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं, तो हम सीधे फिर से उनके सिर के ठीक ऊपर बम गिराने लगेंगे. जी-7 समिट सम्मेलन में आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा “आई एम द बॉस” मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी…

Read More

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर साइन होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दोनों देशों को बधाई दी है. शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि यह समझौते तुरंत प्रभाव से लागू होगा, इसके पहले क़दम के तौर पर ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट खोलेगा और अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी हटाएगा. शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक ‘इस्लामाबाद एमओयू’ इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन हुआ है. यह समझौता दोनों देशों के राष्ट्रपति ने साइन किया है और मैंने बतौर मध्यस्थ इसे मंज़ूरी दी…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को लगभग 755 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के अंतर्गत चांपा और कोरबा के बीच तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पहले से स्वीकृत मड़वारानी-सरगबुंदिया खंड को शामिल नहीं किया गया है। इस रेल गलियारे की…

Read More