
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जिस समझौते पर सहमति बनी है वो समझौता अभी अंतिम नहीं है.अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार को स्विट्ज़रलैंड में होने हैं
Raipur chhattisgarh VISHESH / जी-7 शिखर सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी के साथ खड़े ट्रंप ने कहा, अगर वो (ईरान) ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं, तो हम सीधे फिर से उनके सिर के ठीक ऊपर बम गिराने लगेंगे.

जी-7 समिट सम्मेलन में आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा “आई एम द बॉस” मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि डील के तहत “ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा.”
उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका ईरान में निवेश नहीं कर रहा है. यह उन रिपोर्ट्स के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ईरान के फ़ाइनल सेटलमेंट के लिए राज़ी होने के बदले में ईरान के लिए एक इन्वेस्टमेंट फ़ंड की इजाज़त देने को तैयार था.





















