Author: Manpreet Singh

सर्पदंश पीड़ित बालक का जिला चिकित्सालय कबीरधाम में सफल उपचार, 8 दिन बाद स्वस्थ होकर लौटा घर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गंभीर मामले का लिया तत्काल संज्ञान, बेहतर उपचार के दिए निर्देश विशेषज्ञ चिकित्सकों, एंटी स्नेक वेनम और सतत निगरानी से मिला नया जीवन रायपुर, 27 जुलाई 2026 संवेदनशील प्रशासन, समय पर चिकित्सा और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्परता ने सर्पदंश से जूझ रहे चार वर्षीय मासूम को नया जीवन दिया। जिला चिकित्सालय कबीरधाम में सर्पदंश से पीड़ित बालक का सफल उपचार कर उसे पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री विजय…

Read More

अब आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ कर सकेंगे दैनिक कार्य रायपुर, 27 जुलाई 2026 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत भागुटोला अंतर्गत ग्राम चिमागोंदी निवासी दिव्यांग श्री समझराम साहू के जीवन में भी ऐसा ही बदलाव आया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से उन्हें बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उनका आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया है। दैनिक कार्यों के लिए अन्य लोगों पर…

Read More

रायपुर, 27 जुलाई 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका और उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा के बीच प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। राज्यपाल श्री डेका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन तथा नवाचार को बढ़ावा देने के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण से संबंधित विषयों पर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहेंगे प्रतिनिधिमंडल में शामिल रायपुर 27 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, बस्तर पंडुम-2026 के विजेता प्रतिभागियों, परंपरागत जनजातीय नेतृत्व व्यवस्था के प्रतिनिधियों, पद्मश्री सम्मानित विभूतियों…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र विकसित भारत जी राम जी योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास और पीएम सूर्यघर योजना को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, यही सुशासन की कसौटी – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 27 जुलाई 2026 ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा। यदि ग्राम पंचायतें सशक्त हों, गांव आत्मनिर्भर बनें और प्रत्येक ग्रामीण…

Read More

विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 27 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा हासिल की गई यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का सम्मान…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 6:00PM भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) – राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर–एनआईबीएसएम), रायपुर ने आज ब्रह्माकुमारीज़ के वैज्ञानिक एवं इंजीनियर प्रभाग की एक पहल, राष्ट्रव्यापी “इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट” (पारिस्थितिकी देखभाल एवं आपदा प्रबंधन) अभियान के तहत “तनाव प्रबंधन और प्रकृति संरक्षण” पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मानसिक कल्याण और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संस्थान के नेतृत्व, वैज्ञानिकों और शोध कर्मियों ने भाग लिया। मुख्य भाषण देते हुए वैज्ञानिक एवं इंजीनियर प्रभाग के वरिष्ठ राजयोगी तथा दिल्ली ज़ोनल…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 6:05PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में सुरक्षित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से मोटर रूम में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान विद्युत शॉक की काल्पनिक घटना का परिदृश्य तैयार कर त्वरित बचाव, प्राथमिक उपचार तथा विभिन्न आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्युत शॉक की सूचना मिलते ही इलेक्ट्रिकल शिफ्ट प्रभारी वी. रवि किरण ने प्रभावित क्षेत्र की तत्काल बैरिकेडिंग सुनिश्चित…

Read More

Public Examinations Amendment Bill Seeks Fast-Tracked Investigation, Special Fast Track Courts and Stricter Penal ProvisionsSeeks Faster Justice and Stronger Deterrence Against Examination Malpractices प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 6:46PM Union Minister of State (Independent Charge) for Science & Technology; Earth Sciences and Minister of State in the Prime Minister’s Office, Personnel, Public Grievances and Pensions, Atomic Energy and Space, Dr. Jitendra Singh, today introduced the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 in the Lok Sabha. The Amendment Bill seeks to further strengthen the provisions of the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 by providing for…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 5:55PM by PIB Raipur स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में गुणवत्ता संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा कार्यस्थलों पर नवाचार एवं सतत सुधार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ‘गुणवत्ता-2026’ कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मानव संसाधन विकास केंद्र (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर-एचआरडीसी) में हुआ। व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटीज) बिजय कुमार बेहेरा विशिष्ट अतिथि के…

Read More