- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा रायपुर, 26 जुलाई 2026 कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड सीतापुर के ग्राम पेटला की कृषक श्रीमती एरिन भगत ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में जैविक खेती अपनाकर खेती की लागत में उल्लेखनीय कमी लाई है और आत्मनिर्भर खेती की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषि विभाग से प्राप्त प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन के बाद एरिन…
समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल रायपुर, 26 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं जहां स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं समाजहित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरगुजा जिले के ग्राम खैरबार की श्रीमती लक्ष्मी यादव इसकी प्रेरक मिसाल हैं, जिन्होंने ‘बिहान’ से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ-साथ पोषण सखी के रूप में महिलाओं और…
मंत्री केदार कश्यप ने वनाधिकार पत्र बांटे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों का किया सम्मान रायपुर, 26 जुलाई 2026 बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा के जैगूर गांव में रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, जनभागीदारी और विकास का उत्साह देखने को मिला। …
मोबाइल टॉवर से बीजापुर के दूरस्थ ग्राम मंडेम में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार रायपुर, 26 जुलाई 2026 बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का संचालन शुरू होने से गांव और आसपास के क्षेत्र में संचार व्यवस्था मजबूत हुई है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मंडेम का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,168 हेक्टेयर है।…
उद्यानिकी विभाग की सलाह और शासकीय सहायता से मिर्च की खेती से कमाए 6 लाख रूपए रायपुर, 26 जुलाई 2026 बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने उद्यानिकी विभाग की तकनीकी सलाह और शासकीय योजना का लाभ लेकर खेती को लाभ का जरिया बना लिया है। आधुनिक तकनीक अपनाकर उन्होंने मिर्च की खेती से लगभग 6 लाख रुपये की आय अर्जित की है। धान के बाद खाली रहती थी जमीनकिसान राजेन्द्र पहले मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। धान की खेती के बाद उनकी शेष भूमि खाली रह जाती थी। आय बढ़ाने…
रायपुर : घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कोर्रा के ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा
100 आयुष्मान और 14 वय वंदन कार्ड बनाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा रायपुर, 26 जुलाई 2026 सुकमा जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत कोर्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाया। जिला प्रशासन की पहल से आयोजित विशेष अभियान के दौरान 100 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जबकि 14 बुजुर्गों के वय वंदन कार्ड भी तैयार किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन और जिला परियोजना समन्वयक अमृतेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं…
नीट में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा रायपुर, 26 जुलाई 2026 वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को छू लो आसमान आवासीय शैक्षणिक संस्थान, कारली में नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को गुलदस्ता, पुष्पमाला और टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वन मंत्री श्री कश्यप ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का…
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’अभियान का किया शुभारंभ रायपुर, 26 जुलाई 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि मनुष्य, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के बीच संतुलन बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट और प्रदूषण आज गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को भी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हमें अभी से जल संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे। पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता का देगा संदेश राज्यपाल श्री डेका ने आज…
‘कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना रायपुर, 26 जुलाई 2026 जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम *मन की बात* के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा *कैच द रेन* अभियान के अंतर्गत किए जा रहे वर्षा जल संरक्षण कार्यों का उल्लेख करते हुए इसे जल संवर्धन की प्रभावी पहल बताया। यह उपलब्धि कोरबा नगर पालिक निगम, जिला प्रशासन एवं जिलेवासियों के लिए गौरव का विषय है।…
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल प्रदेशभर की 128 सिंधी पंचायतों के प्रतिनिधि एक मंच पर हुए एकजुट रायपुर, 26 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि सिंधी समाज स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का जीवंत प्रतीक है। देश के विभाजन की विभीषिका और विस्थापन की पीड़ा सहने के बावजूद इस समाज ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से न केवल स्वयं को पुनः स्थापित किया, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्यपाल श्री डेका आज रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

