Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात नई दिल्ली, 31 जुलाई- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से 435 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि जिन गांवों में वर्षों तक नक्सल हिंसा के कारण विकास नहीं पहुंच सका, वहां अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा…

Read More

उर्वरकों का 98 प्रतिशत भंडारण, किसानों को डीबीटी से हजारों करोड़ की सहायता, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभागीय उपलब्धियों पर दी विस्तृत जानकारी प्रदेश में पर्याप्त खाद और बीज की उपलब्धता कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिली बड़ी आर्थिक ताकत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाखों किसानों को लाभ बढ़ रहा है कृषि का रकबा, 83 प्रतिशत बोनी पूर्ण आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा प्राकृतिक खेती को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में 57 हजार से…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित दो दिवसीय जागरूकता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 30–31 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास, उद्यमिता तथा रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि वे अधिक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत डिजिटल साक्षरता, सरकारी योजनाओं तथा हैंड्स-ऑन प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्रों के साथ हुई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आवश्यक डिजिटल कौशल, ऑनलाइन सेवाओं तथा दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी…

Read More

बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब Raipur chhattisgarh VISHESH / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर से बिलासपुर तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। रायपुर विमानतल से प्रारंभ हुआ स्वागत कार्यक्रम सरगांव, बिलासपुर के राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक तथा मुंगेली नाका होते हुए…

Read More

36 वर्षों की सेवा के बाद हुआ सम्मान, अधिकारियों- कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 31 जुलाई 2026/ जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली आज सेवानिवृत्त (अर्द्धवार्षिकी) हुए। इस अवसर पर संचालनालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित कर उनके सुखद स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की गई। सेवा और समर्पण की हुई सराहना

Read More

श्री जाधव ने केन्द्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर खेलों में चानू की असाधारण उपलब्धियों को सराहा प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 4:40PM Raipur chhattisgarh VISHESH / केन्द्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने अपनी ओर से पहल करते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर इस वर्ष के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक तथा ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू के नाम पर विचार करने का आग्रह किया है। अपने पत्र में, केन्द्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने मीराबाई चानू की असाधारण…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / 31.07.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 05 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार , निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री प्रसन्न कुमार निगम, मुख्य प्रबंधक (खनन), योजना-परियोजना विभाग , श्री सनत कुमार तिवारी, मुख्य प्रबंधक (खनन), खान सुरक्षा एवं बचाव विभाग ,…

Read More

मासिक सहायता से गनेशी साहू को मिला आर्थिक संबल, बढ़ा आत्मविश्वास और सम्मान रायपुर, 29 जुलाई 2026 राज्य शासन की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का नया आधार बन रही है। सक्ति जिला के विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोडकी निवासी श्रीमती गनेशी साहू इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ी हैं। योजना के तहत उन्हें मिलने वाली मासिक सहायता राशि नियमित रूप से सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है और अब तक उन्हें 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार और…

Read More

भारतमाला परियोजना से जगदलपुर को जोड़ने और प्रमुख मार्गों के फोरलेन निर्माण की मांग बस्तर के सभी जिला मुख्यालयों को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने के लिए विशेष पैकेज का प्रस्ताव रायपुर, 30 जुलाई 2026 दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र में सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे। सांसद श्री कश्यप ने बस्तर में सड़क संपर्क को मजबूत करने, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों…

Read More

खैरागढ़ एवं छुईखदान के ग्राम पंचायत सचिवों का हुआ उन्मुखीकरण घर-घर पहुंचकर वंचित हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा रायपुर, 30 जुलाई 2026 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित नियद नेल्लानार 2.0 अभियान को गति प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सचिवों को अभियान की कार्ययोजना, सर्वेक्षण प्रक्रिया, पात्रता…

Read More