Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध प्लॉटिग एवं अनधिकृत विकास के विरुद्ध सतत अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-9 के अंतर्गत पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में भवानी नगर, लभांडी क्षेत्र स्थित लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान रायपुर नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर निर्मित अवैध बाउंड्रीवॉल को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा अवैध रूप से निर्मित मार्गों का विच्छेदन कर अवैध प्लॉटिंग को निष्प्रभावी…

Read More

▪️यह योजना वित्त वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए लागू की जाएगी ▪️योजना के तहत खिलाड़ियों की पहचान से लेकर प्रशिक्षण तक एक मज़बूत और व्यवस्थित खेल इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा, खिलाड़ियों को पहले से कहीं अधिक व्यापक सहयोग मिलेगा और प्रतिभा की पहचान व विकास की प्रक्रिया को मज़बूत किया जाएगा ▪️यह पहल भारत की ओलंपिक, पैरालंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को नई गति देगी तथा देश में फिटनेस और खेल संस्कृति को और मजबूत बनाएगी. -केन्द्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw CabinetDecisions #KheloIndia

Read More

🚨 आसान कमाई के झांसे से सावधान! PIBFactCheck ❌ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का एक AI से बनाया गया फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो में ₹22,000 के निवेश पर हर महीने ₹2.5 लाख की निश्चित आय का दावा किया जा रहा है। ✅ यह दावा पूरी तरह फर्जी है। ✅ न तो वित्त मंत्री और न ही भारत सरकार ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन किया है। ⚠️ ऐसे फर्जी निवेश के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई जोखिम में न डालें। 📲 भारत सरकार से जुड़ी किसी…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से युक्त फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंज़ूरी दी ◾️इस योजना का लक्ष्य कम से कम 10,000 MWh स्टोरेज क्षमता वाले एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ 5,000 MW के फ्लोटिंग सोलर PV प्रोजेक्ट्स विकसित करना है ◾️प्रोजेक्ट्स को वित्त वर्ष 2026–27 से वित्त वर्ष 2030–31 तक मंज़ूरी दी जाएगी, और वित्त वर्ष 2032–33 तक वित्तीय सहायता जारी रहेगी -केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw

Read More

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 4:17PM प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘समुद्र मंथन’ – राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को मंजूरी दी है। यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है और इसके लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक कार्यान्वयन हेतु 84,084 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह योजना प्रधानमंत्री के उस विजन को साकार करती है, जिसे उन्होंने 2025 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से आधुनिक ‘समुद्र मंथन’ के रूप में पेश किया था ताकि भारत की विशाल अपतटीय ऊर्जा क्षमता का लाभ उठाया जा सके। यह भारत की…

Read More

भारतीय रेल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), गुजरात पुलिस और चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में रेल की बढ़ती भूमिका को किया प्रदर्शित प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 5:20PM भारतीय रेल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय (Live Heart) का सफलतापूर्वक परिवहन किया। सूरत से अहमदाबाद तक हृदय को ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सुरक्षित एवं निर्धारित समय में पहुंचाया गया। इस हृदय का प्रत्यारोपण यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में किया जाएगा। यह अत्यंत संवेदनशील और समयबद्ध जीवनरक्षक अभियान भारतीय रेल, गुजरात राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण रहा। हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर तक सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए RPF और गुजरात राज्य पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके माध्यम से अंग को निर्धारित समयसीमा के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि प्रत्यारोपण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद, श्री वेद प्रकाश ने कहा, “यह भारतीय रेल के लिए अत्यंत गर्व और संतोष का क्षण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से एक जीवित हृदय को सूरत से अहमदाबाद तक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया गया। ऐसे जीवनरक्षक मिशन में समय का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होता है। भारतीय रेल, RPF, गुजरात राज्य पुलिस और चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने इस अभियान को सफल बनाया। किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में भारतीय रेल की भूमिका निभाना हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का सर्वोच्च दायित्व है।” वंदे भारत एक्सप्रेस की गति, समयपालन और विश्वसनीयता ने इस जीवनरक्षक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय रेल केवल यात्रियों और माल के परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभा रही है। इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता में भारतीय रेल के विभिन्न विभागों, RPF, गुजरात राज्य पुलिस, चिकित्सकों, अंग प्रत्यारोपण समन्वयकों तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी एवं त्वरित समन्वय के कारण यह चुनौतीपूर्ण जीवनरक्षक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रेल की त्वरित, सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाओं के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। ***** महेश कुमार / डॉ. नयन सोलंकी/ ऋतु राज/ माणिक शर्मा

Read More

पंजाब नेशनल बैंक के साथ रिकॉर्ड ऑफ म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर, डिजिटल वेतन भुगतान व्यवस्था होगी और मजबूत प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 6:17PM भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने संविदा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा तथा पारदर्शी, समयबद्ध और डिजिटल वेतन भुगतान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एस्क्रो आधारित डिजिटल वेतन भुगतान प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए रिकॉर्ड ऑफ म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए। इस संबंध में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम…

Read More

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया भरोसाPMGSY-IV में विशेष प्रावधान पर केंद्र गंभीर, अरुणाचल मॉडल पर विचारदूरस्थ आदिवासी इलाकों तक सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने की पहल, राज्य के ग्रामीण विकास कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने की सराहना प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 6:03PM नई दिल्ली, बस्तर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक रूख दिखाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं…

Read More

संयंत्र स्तरीय क्वालिटी सर्कल एवं 5-एस प्रतियोगिता में 48 टीमों ने किया नवाचार का प्रदर्शन, यूनिवर्सल रेल मिल को सर्वाधिक भागीदारी की ट्रॉफी प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 6:48PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र में गुणवत्ता, नवाचार और सतत सुधार की कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने वाली संयंत्र स्तरीय ‘गुणवत्ता-2026’ क्वालिटी सर्कल एवं 5-एस प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों की 48 टीमों ने कार्यस्थल पर विकसित नवाचारों, समस्या-समाधान के प्रभावी उपायों और गुणवत्ता सुधार…

Read More