- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान और जिला प्रशासन की अभिनव पहल, अमारू को विकसित किया जा रहा है मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रूप में रायपुर, 30 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, आजीविका के नए अवसर सृजित करने तथा किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न नवाचार आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और जिला प्रशासन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के संयुक्त प्रयासों से विकासखंड पेंड्रा के ग्राम पंचायत अमारू को इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर…
रायपुर, 30 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय समावेशन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय…
‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा सहायक संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 30 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। ‘वसुंधरा’ (Verified Accessible System for Unified Digital Land Records & Historical Archives) परियोजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों के पुराने एवं वर्तमान राजस्व अभिलेखों का संपूर्ण डिजिटलीकरण, संरक्षण तथा प्रमाणीकरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ‘वसुंधरा परियोजना’ के तहत…
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी रायपुर, 30 जुलाई 2026 राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलौदाबाजार नगर पालिका में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 40 लाख 77 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं मानदंड सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति आदिम जाति विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी रायपुर, 30 जुलाई 2026 अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 ग्रामों का चयन निर्धारित मापंदडों के आधार पर किया जाएगा। इन ग्रामों में सामुदायिक वन संसाधन (सीएफआर) के संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन के लिए सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना (सीएफआरएमपी ) तैयार कर लागू की जाएगी। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामसभा को सामुदायिक वन…
बस्तर की विश्वविख्यात हस्तशिल्प कला को मिलेगा राष्ट्रीय मंच 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रायपुर में आयोजित होगा “द लोकल मेकर्स मार्केट” ग्रामोद्योग विभाग स्थापित करेगा विशेष “बस्तर पवेलियन” रायपुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के सहयोग से 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक रायपुर स्थित द वाहे, विधानसभा रोड में “द लोकल मेकर्स मार्केट – 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विशेष “बस्तर पवेलियन” की स्थापना की जाएगी। पवेलियन में बस्तर अंचल की विश्वप्रसिद्ध ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, जनजातीय कलाकृतियां एवं हाथकरघा बुनकरों…
गोबरा नवापारा में बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, राशन सामग्री का वितरण किया गया कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू रायपुर, 30 जुलाई 2026। अभनपुर विकासखंड के गोबरा नवापारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासनिक अमले ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान तहसीलदार श्री शेखर मंडई एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों के लिए राशन सामग्री की…
खेल मैदानों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक, स्कूलों में ‘1098’ हेल्पलाइन अंकित करना अनिवार्य-अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मापॉक्सो मामलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों की ट्रैकिंग पर विशेष जोर स्कूलों में जर्जर शौचालयों की मरम्मत और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के दिए निर्देश रायपुर, 30 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। धमतरी जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि खेल मैदानों का किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग नहीं…
रायपुर, 30 जुलाई 2026 नारायणपुर जिले में आयुष विभाग की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियाँ गंभीर और जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो रही हैं। यहाँ यूनानी और आयुर्वेदिक औषधियों के साथ-साथ पंचकर्म और शिरोधारा जैसी प्राचीैन तकनीकों के सटीक समन्वय से ऐसे मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है, जो लंबे समय से दर्द और लाचारी का सामना कर रहे थे। यूनानी चिकित्सा अधिकारी के समर्पित प्रयासों से कई मरीज न केवल गंभीर बीमारियों से उबरे हैं, बल्कि अब सामान्य और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। सर्जरी के बिना मिला नया जीवन …
रायपुर, 30 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में बस्तर पंडुम-2026 के विजेता प्रतिभागियों, मांझी-चालकी, पद्मश्री सम्मानित विभूतियों एवं जनजातीय प्रतिनिधियों को मिले सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत और सम्मान देश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा स्वयं अतिथियों का स्वागत करना और उन्हें भोजन परोसकर सम्मानित करना भारतीय…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

