


Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध प्लॉटिग एवं अनधिकृत विकास के विरुद्ध सतत अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-9 के अंतर्गत पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में भवानी नगर, लभांडी क्षेत्र स्थित लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान रायपुर नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर निर्मित अवैध बाउंड्रीवॉल को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा अवैध रूप से निर्मित मार्गों का विच्छेदन कर अवैध प्लॉटिंग को निष्प्रभावी बनाया गया।






















