Author: Manpreet Singh

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2026 को परियोजना प्रभावित गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी वितरित की गई। इस पहल के तहत ग्राम सीपत, जांजी, कौड़िया, देवरी, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा के कुल 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी उपलब्ध कराई गई। इससे लगभग 960 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल एवं समिति की वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दरी का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि इन दरियों के उपलब्ध होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत…

Read More

Dr manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH /इज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) का अर्थ है- किसी देश या राज्य में नया व्यापार या कारोबार शुरू करना और उसे चलाना कितना आसान है। जिस देश में नियम जितने सरल, लाइसेंस प्रक्रिया जितनी पारदर्शी और दफ्तरों के चक्कर जितने कम होते हैं, वहां व्यापार करना उतना ही आसान माना जाता है। छत्तीसगढ़ ने 16 जुलाई 2026 को ‘छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026’ पारित कर देश का पहला जोखिम-आधारित (रिस्क-बेस्ड) और विश्वास-आधारित (ट्रस्ट-बेस्ड) व्यावसायिक अनुमति प्रणाली लागू करने वाला राज्य बनकर एक ऐतिहासिक पहल की है। जोखिम आधारित बिजनेस…

Read More

11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत विस्तार कार्य स्वीकृत किया गया है। लगभग 11.62 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस…

Read More

बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर • डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर(उप, संचालक) आंगनबाड़ी केंद्र बन रहे बाल विकास के आधुनिक केंद्र कुपोषण पर प्रभावी प्रहार पोषण अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन मिशन वात्सल्य से बच्चों को सुरक्षा और संबल बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम भविष्य की मजबूत नींव

Read More

रायपुर, 04 अगस्त 2026 आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य संरक्षण, खाद्य सुरक्षा तथा निष्पक्ष व्यापार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पनीर एनालॉग उत्पादों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं ऐसे गैर दुग्ध खाद्य उत्पादों, जो पनीर, क्रीम, मक्खन अथवा अन्य दुग्ध उत्पादों के विकल्प अथवा उनकी नक़ल के रूप में निर्मित एवं विक्रय किए जाते हैं, के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 18 एवं…

Read More

​ट्राइफेड (TRIFED) और जिला प्रशासन की पहल: वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार​रायपुर,04 अगस्त 2026 जनजातीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और वनोपज संग्राहकों की किस्मत बदलने और उनकी पारंपरिक कला को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से धमतरी जिले में आगामी 21 अगस्त 2026 को विशाल ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) मेला’ आयोजित होने जा रहा है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन संचालित ट्राइफेड (TRIFED) और जिला प्रशासन धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। ​इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के…

Read More

20 करोड़ से दिव्य बनेगा रुद्रेश्वर धाम ​रायपुर, 04अगस्त 2026 सावन के पहले सोमवार की संध्या धमतरी की चित्रोत्पला महानदी का तट केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म का सजीव संगम बन गया। काशी की तर्ज पर जब 108 दीपों की स्वर्णिम आभा के बीच पहली बार भव्य ‘महानदी गंगा आरती’ का शुभारंभ हुआ, तो शंखनाद, वैदिक मंत्रों और घंटियों की गूंज से पूरा रुद्री घाट अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। धमतरी युवा ब्रिगेड और श्री रुद्रेश्वर महादेव परिवार के इस ऐतिहासिक प्रयास ने नगर की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी है। अब…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पोषण और बाल विकास सेवाओं का हो रहा निरंतर विस्तार रायपुर,04 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सूरजपुर जिले में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान रायपुर, 04 अगस्त 2026 शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा में गत दिनो नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के…

Read More

जन्म के पहले घंटे में स्तनपान और पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने पर विशेष जोर, स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां जारी रायपुर, 04 अगस्त 2026 हर नवजात को जीवन की स्वस्थ और सुरक्षित शुरुआत मिले, इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्ताहभर अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा समुदाय स्तर पर विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से माताओं, गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व तथा उसके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी…

Read More