- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि रायपुर, 5 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना, कलाकारों का सम्मान बढ़ाना तथा कला दलों के सतत विकास को नई गति प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत,…
रायपुर ,05 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। यह मिशन 5 वर्षों के लिए होगा, जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मिशन के तहत – 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को…
प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को बनाएं कार्यशैली का आधार मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 5 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को उनके भावी प्रशासनिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन होना उपलब्धि अवश्य है, लेकिन वास्तविक सफलता तब है जब अधिकारी अपने पद का उपयोग जनसेवा, सुशासन और…
‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, पिछले दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधों का हुआ रोपण रायपुर, 5 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी माँ के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत की।…
पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय कार्ययोजना समिति करेगी विभिन्न विभागों के नियमों का समन्वय, जिला स्तरीय पेसा निगरानी समितियों को किया जाएगा सक्रिय रायपुर 5 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act-FRA) एवं पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की शीर्ष समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में पेसा कानून और वन अधिकार अधिनियम के बेहतर समन्वय, जमीनी…
कैट सी.जी.चैप्टर .प्रे.वि.क्र./03/08/2026-27 दिनांकः-05.08.2026 CAIT ने मंत्रिपरिषद के AI मिशन, BEML परियोजना, औद्योगिक निवेश, MSME प्रोत्साहन एवं आधारभूत संरचना विस्तार संबंधी ऐतिहासिक निर्णयों का किया स्वागतय कहा – इनसे व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष…
“उत्कृष्टता की ओर यात्रा यहाँ से शुरू होती है!” कलिंगा विश्वविद्यालय ने इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर: कलिंगा विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को ‘इंडक्शन प्रोग्राम 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसके साथ ही नव-प्रवेशित छात्रों के नए बैच का आधिकारिक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय के संकायों, विभागों और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा विश्वविद्यालय के नेतृत्व से बातचीत करने का अवसर प्रदान करना था। नवागंतुक छात्रों का प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों, तिलक और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें…
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ज्ञानेश्वर सिंह, भूवैज्ञानिक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण थे। उन्होंने चट्टानों एवं खनिजों की उत्पत्ति, वर्गीकरण, पहचान, आर्थिक महत्व तथा आधुनिक खनिज अन्वेषण तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भूविज्ञान की खनन उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका तथा सतत् खनन की आवश्यकता से भी अवगत कराया। व्याख्यान के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र…
आंगनबाड़ी केंद्र बने बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर,05 अगस्त 2026/ बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष उनके भविष्य की दिशा तय करते हैं। इसी सोच को केंद्र में रखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण केंद्र नहीं, बल्कि प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और बाल विकास के समग्र केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में नवाचार आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने…
500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे सहयोग केन्द्र, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। सहयोग केंद्र में अपनी बात और समस्याएँ रखने के लिए प्रदेशभर से लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी आवेदनों पर बेहद गंभीरता, सार्थक और समाधानकारी दृष्टिकोण…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

