


महेश महिला संगठन (अंतर्गत महेश सभा) द्वारा सावन सिंजारे के अवसर पर शाम ए बॉलीवुड A Tribute to the Hindi Film Industry’ का आयोजन 19 अगस्त को वृंदावन हॉल में किया गया।
Raipur chhattisgarh VISHESH / कार्यक्रम की निर्देशिकाएं श्रीमती मंजू सोमानी, शानू लखोंटीया एवं अर्चना लाहोटी ने अपनी रचनात्मक सोच एवं कुशल निर्देशन से ,1913 में राजा हरिश्चंद्र से शुरू हुए बॉलीवुड के ब्लैक एंड व्हाइट सफर से लेकर आज के रंगीन और डिजिटल दौर तक की खूबसूरत झलक कार्यक्रम में देखने को मिली।
बॉलीवुड के सदाबहार गीतों नृत्य,फैशन,और लोकप्रिय किरदारों को निर्देशिकाओं के निर्देशन में संगठन की 30 महिलाओ ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया
गीत, नृत्य, वेशभूषा एवं बॉलीवुड अंदाज के सुंदर संयोजन ने पूरी शाम को यादगार बना दिया।
शाम-ए-बॉलीवुड’ की थीम के अनुरूप संगठन की अन्य महिलाएं भी अपनी पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों एवं पात्रों के अंदाज में सज-धजकर पहुंचीं।
कार्यक्रम के अंत में बॉलीवुड थीम पर आधारित हाउजी खेली गई और सभी ने मजेदार हाई-टी का आनंद लिया।
कार्यक्रम में अखिल भारत माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति जी राठी, राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती प्रतिभा जी नथानी एवं छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव श्रीमती नंदा जी भट्टड़ सहित संगठन की कार्यकारिणी सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थित रहीं।
महेश महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी झंवर एवं सचिव श्रीमती ओजस्विता राठी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया






















