Author: Manpreet Singh

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी, रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा शदाणी दरबार के नौवें पीठाधीश संत श्री डॉ. युधिष्ठिरलाल सादाणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूज्य माता साहिब हासी देवी शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश थीं।…

Read More

कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./12/10/2026-27 दिनांकः- 22.10.2026 कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री…

Read More

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का किया आत्मीय स्वागत एवं ‘सेवा सम्मान पर्व’ में की सहभागिता रायपुर एयरपोर्ट एवं सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम’ में भी सहभागिता की।

Read More

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू शहरी विकास एवं आवासन से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजनों में सहभागिता के लिए 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के प्रवास पर रहेंगे। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और शहरी विकास से जुड़े विषयों में सक्रिय सहभागिता के साथ श्री साहू इस दौरान ‘शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी 2026 एवं ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ में शामिल होंगे। मंत्रालय से संबंधित इन राष्ट्रीय आयोजनों में उनकी सहभागिता शहरी गतिशीलता, आवासन और शहरों के नियोजित विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगी।…

Read More

एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह समारोह, 2026” का आयोजन किया गया। आज दिनांक 22 अक्‍तूबर, 2026 को “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह की अध्‍यक्षता श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने की। इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि के रूप में श्री कृष्‍ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक); श्री अनुराग कपिल, निदेशक (वित्‍त); श्री नीलकंठा रेड्डी, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी तथा श्री संजीव साही, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) की गौरवमयी उपस्थिति रही। समारोह का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुआ। तत्‍पश्‍चात मंचासीन अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्‍वागत किया गया। श्री चे. श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने अध्‍यक्ष महोदय, विशिष्‍ट अतिथिगण, सभी उपस्थित विभागाध्‍यक्ष, वरिष्‍ठ अधिकारीगण, राजभाषा माह की प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण, अन्‍य संगठनों के विजेता प्रतिभागीगण तथा सभी उपस्थित कार्मिकों का स्‍वागत किया तथा राजभाषा माह समारोह को सफल बनाने के लिए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्‍त करते हुए राजभाषा माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं अन्‍य कार्यक्रमों का संक्षिप्‍त विवरण प्रस्‍तुत किया। इस अवसर पर श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अपने संदेश में एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने कार्यालयीन कार्यों को राजभाषा हिंदी में निष्‍पादित करने का अनुरोध किया। एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया। श्री कृष्‍ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक) ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि एनएमडीसी लिमिटेड हिंदी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा हमें अपने कार्यालयीन कार्यों एवं दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषाओं एवं राजभाषा हिंदी को महत्‍व देना चाहिए। श्री अनुराग कपिल, निदेशक (वित्‍त) और श्री नीलकंठा रेड्डी, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी ने वित्‍तीय एवं सतर्कता मामलों में सरल हिंदी के प्रयोग पर विशेष ध्‍यान देने के लिए सुझाव दिए। उन्‍होंने एआई और बढ़ती अनुवाद सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कार्यालयीन कार्य में अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करने पर जोर दिया। तत्‍पश्‍चात राजभाषा माह समारोह, 2026 के आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं यथा एनएमडीसी कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता, अविस्‍मरणीय स्‍मृतियों के झरोखे से प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्‍न-मंच प्रतियोगिता, हिंदी अन्‍त्‍याक्षरी प्रतियोगिता; अनुसंधान एवं विकास केंद्र के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता; एनएमडीसी खनिज भवन के आसपास के केंद्र एवं राज्‍य सरकार के कार्यालयों के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता; केंद्रीय विद्यालय, गच्‍ची बौली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता; सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता; मेहदीपट्टनम स्थित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्‍कार वितरित किए गए। इस अवसर पर नराकास की प्रतियोगिताओं के विजयी कार्मिकों तथा पिछले वर्ष के दौरान हिंदी में अधिकतम कार्य करने वाले कार्मिकों को भी पुरस्‍कृत किया गया। कार्यक्रम का समन्‍वयन डॉ. रजिंदर कौर, वरिष्‍ठ प्रबंधक (राजभाषा) तथा धन्‍यवाद ज्ञापन श्री राजेश कुमार गोंड, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया। राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह के सफल आयोजन में राजभाषा विभाग के अधिकारीगण श्री देवाशीष घोष, वरिष्‍ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं श्री एस.के. सनोडिया, उप प्रबंधक (सचि.) का योगदान रहा। (चे. श्रीनिवास राव) उप महाप्रबंधक (राजभाषा)

Read More

रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ फैशन & interior डिजाइनिंग ,मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए होटल शिमर्स, रायपुर में भव्य एवं रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। रेड कार्पेट थीम पर आधारित इस समारोह में भारतीय परंपरा, आधुनिक फैशन और रचनात्मकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक परिधानों, शानदार रैंप वॉक और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ, डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया तथा रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने…

Read More

शदाणी दरबार तीर्थ की पंचम पीठाधीश, त्याग, तपस्या और सेवा की मूरत पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जन्म जयंती का अवसर आज छत्तीसगढ़ और देश के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवशाली अध्याय बनने जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी की विशेष पहल और निरंतर सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप आज राजधानी रायपुर के लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु माता साहिब हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का आज जारी करेंगी।तोखन साहू की अनथक पहल से संतों की विरासत को मिल रहा…

Read More

अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत रायपुर, 21 अक्टूबर 2026 सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ भी मिला। श्री मनीराम समरथ को व्यक्तिगत कार्य के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के…

Read More

अपना आशियाना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद है, राहत है, रोशनी और खुशी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना का दिखाई दे रहा कारगर असर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अतंर्गत 26 लाख से अधिक परिवारों को पक्के आवास की सौगात प्रथम कैबिनेट में आगे बढ़ाए गए 18 लाख 12 हजार आवास, ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक लगभग 11 लाख 78 हजार आवास पूर्ण आवास प्लस 2.0 के नए सर्वे अंतर्गत भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को करीब 3.65 लाख नए आवासों का मिला लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अतंर्गत 2 लाख 43 हजार स्वीकृत आवासों में से…

Read More

’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर’ ’अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी मिलेगा सौभाग्य’ रायपुर, 21 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और धार्मिक आकांक्षाओं को साकार करने का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के अंतर्गत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन…

Read More