

कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./12/10/2026-27 दिनांकः- 22.10.2026
कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारी नेता श्री अमर पारवानी जी को कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी का नवीन दायित्व सौंपे जाने के पश्चात वे प्रथम बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। यह अवसर उनके लिए नवीन जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा देशभर के व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।
श्री अमर पारवानी जी ने अपने संगठनात्मक कार्यों, व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता तथा व्यापारिक समुदाय को एकजुट करने के प्रयासों के माध्यम से सदैव व्यापारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी के रूप में नवीन दायित्व मिलने के बाद अहमदाबाद की यह पहली बैठक उनके संगठनात्मक दायित्वों की दृष्टि से विशेष महत्व रखती है।
अहमदाबाद बैठक में देशभर के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, व्यापारिक समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा व्यापार जगत को और अधिक सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की अपेक्षा है। श्री पारवानी जी की सहभागिता से संगठनात्मक समन्वय को नई दिशा मिलने तथा व्यापारी हितों से जुड़े प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद ळें
छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत एवं कैट परिवार के लिए यह गौरव का विषय है कि श्री अमर पारवानी जी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ अब कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी के नवीन दायित्व का भी निर्वहन करेंगे।
कैट परिवार ने श्री अमर पारवानी जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा देशभर के व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
CAIT छत्तीसगढ़
9575561000








