

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का किया आत्मीय स्वागत एवं ‘सेवा सम्मान पर्व’ में की सहभागिता
रायपुर एयरपोर्ट एवं सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम’ में भी सहभागिता की।








