Author: Manpreet Singh

“अमृत पीढ़ी के सभी सपनों को पूरा करना, अनगिनत अवसर पैदा करना और उनके मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करना सरकार का संकल्प है।”~प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीपरिचयपिछले ग्यारह वर्षों में भारत सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी लगन से काम किया है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जिसमें लगभग 65% लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। सरकार इसे देश के विकास में तीव्रता लाने और दीर्घकालिक रणनीतिक वृद्धि हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखती है। इसका उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने, अपने लक्ष्यों…

Read More

एनआईटी रायपुर में आयोजित हुआ क्लीन अप ड्राइव और हेकेथान का आयोजन , सबने साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने ली शपथ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 31 मई से 5 जून 2025 तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 3 जून 2025 को स्वच्छता अभियान और हैकाथॉन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान “मिशन लाइफ” के तहत आयोजित किए जा…

Read More

चेम्बर ने जीएसटी से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं को लेकर 11 बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा और की चर्चा, जीएसटी कमिश्नर ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 03-06-2025 छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के साथ चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी कार्यालय, नया रायपुर में जीएसटी कमिश्नर श्री पुष्पेंद्र मीणा जी से मुलाकात कर GST से संबंधित व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया तथा मुख्य 11 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा तथा जिसमें विभिन्न मुद्दे शामिल थे जैसे GST के आदेश Mail के द्वारा व्यापारियों तक पहुंचते हैं चूंकि स्थानीय व्यापारी लंबे समय तक…

Read More

रायपुर, 03 जून 2025छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज ने समस्त वक्फ संस्थाओं (मस्जिद, मदरसा, दरगाह) के मुतवल्लीयों के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है जिसमें यह कहा गया है कि, छत्तीसगढ़ में अब निकाह पढ़ाने के लिए ईमाम/मौलाना द्वारा जो नजराना/उपहार लिया जाता है वह 11 सौ रूपये से अधिक नहीं ले सकेंगे।डाॅ.सलीम राज के पास विगत दिनों कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी कि किसी एक इमाम/मौलाना ने निकाह पढ़ाने के लिए 5100 रूपये नजराना/उपहार न दिये जाने पर निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया और वहां से चले गये। इस प्रकार की शिकायत को…

Read More

कोटपा एक्ट तहत की कार्रवाई स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सिगरेट गुडाख बीड़ी बेचना प्रतिबंधित जशपुर 3 जून 25/ कुनकुरी एसडीएम श्री नन्द जी पांडे और एसडीओपी श्री विनोद कुमार मंडावी के निर्देशन में कुनकुरी विकास खंड में तहसीलदार कुनकुरी प्रमोद पटेल, थाना प्रभारी राकेश यादव की टीम ने स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू,गुड़ाखू, सिगरेट बेच रहे दुकानों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें 6 दुकान शामिल हैं। उनको समझाइए दिया गया की स्कूल के 100 मी दायरे में किसी प्रकार के तंबाकू सिगरेट गुड़ाखू का विक्रय करना प्रतिबंधित है। इनमें…

Read More

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया वितरण रायपुर, 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की कलाकृतियों की मांग विदेशों तक है। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों…

Read More

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./02/06/2025-26 दिनांक 03.06.2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह जी, विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री सुनील सिंघी जी, अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) , तथा कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री राजेश मूणत जी, विधायक रायपुर पश्चिम विधानसभा होगें देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के…

Read More

जशपुरनगर 03 जून 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 75.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 जून तक औसत वर्षा 4.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.3 मिमी वर्षा हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 13.7 मिमी, मनोरा में 8.5 मिमी, कुनकुरी में 22.5 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 3.0 मिमी, बगीचा में 7.8 मिमी, कांसाबेल में 3.4 मिमी, पत्थलगॉव में 11.0 मिमी एवं सन्ना में 6.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा…

Read More

हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर थीम के साथ शिविर का होगा आयोजन जशपुरनगर 03 जून 2025/राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा-निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 04 जून 2025 को स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत दाई-बबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त दिवस को आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जाने वाले स्वास्थ्य मेला में दाई-बबा दिवस का आयोजन जिला के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यापक स्तर पर…

Read More