Author: Manpreet Singh

सहकारी समितियों के भवनों और चबूतरा निर्माण की घोषणा की रायपुर, 3 जून 2025 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के ग्राम बरगढ़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान तीन सहकारी समितियों में भवन और सात समितियों में चबूतरा निर्माण की घोषणा की। विधायक श्री ईश्वर साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित…

Read More

रायपुर, 03 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा 5 जून 2025 को रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह के न्यू कन्वेन्शन हॉल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण-दुष्प्रभाव एवं समाधान” निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे पर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी तथा इसकी समय सीमा 1 घंटा 30 मिनट निर्धारित की गई है। पोस्टर प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में…

Read More

5 नई प्राथमिक कृषि साख समितियों का गठन, 4650 से अधिक कृषक होंगे लाभान्वित मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सूरजपुर जिले को सौगात रायपुर, 3 जून 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से सूरजपुर जिले के कृषकों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शासन द्वारा स्वीकृत योजना के अंतर्गत खोपा, करौटी-बी, केशवनगर, सिरसी एवं सावारावा में 5 नवीन समितियों का गठन किया जा रहा है। इस पहल से लगभग 4650 कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नवगठित समितियों…

Read More

कृषि मंत्री ने खाद व बीज विक्रेताओं पर नजर रखने, स्टॉक के नियमित परीक्षण, गुणवत्ता की जांच तथा किसानों की शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश नकली खाद, बीज की बिक्री पर अधिकृत विक्रेताओं पर एफआईआर के साथ लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे रायपुर, 3 जून 2025 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रदेश में नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसमें अधिकृत विक्रेताओं की संलिप्तता पाए जाने पर एफआईआर के साथ ही लाइसेंस रद्द करने को कहा है। श्री नेताम ने विभागीय अधिकारियों को खाद व…

Read More

रायपुर, 03 जून 2025 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर सेहतमंद रहने का संदेश दिया। सभी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कोटमी से वीरांगना रानी दुर्गावती तिराहा तक साइकिल चलाकर लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक किया। क्रमांक:1261

Read More

प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ता, व्यापारी, मीडिया और अधिकारियों को दी गई जानकारी रायपुर, 03 जून 2025 संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार किए गए हैं। इस बदलाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की विशेष उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची सहित…

Read More

रायपुर, 03 जून 2025 जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल भी साथ रहे। अतिथियों का स्वागत बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही एडीजी नक्सल ऑप. श्री विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा…

Read More

रायपुर, 03 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 04 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी।

Read More

रायपुर, 03 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 के पाँच अधिकारियों—श्री फड़तरे अनिकेत अशोक, श्री अरविंद कुमारन टी., श्री अक्षय डोसी, श्री क्षितिज गुरभेले और श्री विपिन दुबे को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में इन अधिकारियों को 28 अप्रैल से 20 जून तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके पश्चात इनकी…

Read More

रायपुर, दिनांक: 03.06.2025 भारत निर्वाचन आयोग अब एक सुव्यवस्थित, प्रौद्योगिकी-संचालित प्रणाली की शुरुआत कर रहा है, जिससे अनुमानित मतदान प्रतिशत रुझानों पर समयबद्ध अद्यतन प्रदान किए जा सकें। यह नई प्रक्रिया पुराने मैनुअल रिपोर्टिंग तरीकों से जुड़ी समय की देरी को काफी हद तक कम कर देगी। यह पहल आयोग की समय पर सार्वजनिक संचार सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार कई अवसरों पर जोर दे चुके हैं। 1961 के निर्वाचन नियमों के अंतर्गत नियम 49S के तहत, पीठासीन अधिकारी (PRO) को मतदान समाप्ति के बाद मतदान केंद्र पर उपस्थित उम्मीदवारों…

Read More