Author: Manpreet Singh

रायपुर, 2 जून 2025 छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम फैसला सुनाया है। रेरा ने आशीर्वाद अपार्टमेंट परियोजना (कोहका, जिला दुर्ग) से जुड़े एक मामले में प्रमोटर को निर्देश दिया है कि वह आवंटी को 28.71 लाख रुपये की राशि ब्याज सहित तत्काल लौटाए। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब यह पाया गया कि आवंटी और प्रमोटर के बीच अनुबंध होने के दो साल बाद भी फ्लैट का पजेशन नहीं दिया गया। निर्माण कार्य लंबे समय तक अधूरा रहा, जिससे आवंटी को मानसिक, सामाजिक…

Read More

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना अमानक औषधियां बेचने या वितरित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 2 जून 2025 छत्तीसगढ़ में आमजन को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से एकत्र किए गए औषधि नमूनों की जांच में पांच दवाएं अमानक पायी गई हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सक्ति, राजनांदगांव, कोंडागांव, सूरजपुर सहित अन्य जिलों से कुल 34 औषधि नमूनों को एकत्र कर रायपुर स्थित राज्य औषधि…

Read More

सेक्टर-24, अटल नगर में संचालित रायपुर, 2 जून 2025 भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर कार्यालय का नवीन कार्यालय 2 जून 2025 से नवा रायपुर सेक्टर-24, अटल नगर में संचालित हो रहा है। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय के सभी संचार नए पते पर भेजे जा सकते हैं। दूरभाष 07771-2242321 एवं ई-मेल [email protected] अपरिवर्तित रहेगा।

Read More

10वीं पास माओवाद प्रभावित जिलों के मूल निवासियों को मिलेगा सीधे प्रवेश रायपुर, 02 जून 2025 शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ की गई है। उक्त संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के 30 सीट, मेकॅनिकल इंजीनियरिंग के 30 सीट और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 60 सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण का पंजीयन 11 जून से 15 जून 2025 तक किया जाएगा। पंजीयन पश्चात काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 जून से 24 जून तक सुबह 10:30 बजे से शाम…

Read More

रायपुर, 2 जून 2025 हमने कभी नहीं सोचा था कि गांव की महिलाएं भी राजमिस्त्री बन सकती हैं, यह कहते हुए ग्राम तुर्काडीह की ममता यादव की आंखों में आत्मविश्वास की चमक दिखाई देती है। ममता उन 22 महिलाओं में शामिल हैं जो इन दिनों बिलासपुर के कोनी स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में राजमिस्त्री प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं। अब वे सिर्फ दीवारें नहीं बना रहीं, बल्कि अपने भविष्य की नींव भी मजबूत कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को व्यावसायिक दक्षता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य यह संस्थान बखूबी कर…

Read More

रायपुर, 2 जून 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग के कुपोषण मुक्ति अभियान से ग्राम गनियारी की ढाई वर्षीय कृषा ठाकुर को नया जीवन मिला है। पहले मध्यम कुपोषित रही कृषा अब सामान्य पोषण श्रेणी में आ गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश देवदास द्वारा की गई गृहभेंट में पाया गया कि कृषा बाजार के पैकेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर रही थी। परिवार को पोषणयुक्त भोजन की सलाह दी गई और डाइट चार्ट का पालन करने को कहा गया। चार माह की सतत निगरानी और बाल संदर्भ योजना के सहयोग से कृषा का वजन 9.2 से बढ़कर 10.2…

Read More

खेल प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान रायपुर, 2 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार की खेल प्रतिभाओं को ग्रामीण अंचलों से उभारने की प्रतिबद्धता अब ज़मीनी हकीकत बनती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत करडेगा में 10 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण हुआ है, जो न केवल युवाओं के खेल भविष्य को संवारेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करेगा। खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनका पोषण तभी संभव है जब उन्हें अभ्यास और प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं मिलें। यही सोच लेकर प्रदेश…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने ‘हरित स्वच्छता अभियान’ का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ स्वच्छता जागरूकता के लिए आयोजित वॉकेथॉन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने दिलाई शपथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण सर्वश्री मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी शुभारंभ कार्यक्रम में हुईं शामिल रायपुर, 2 जून 2025 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब में ‘हरित स्वच्छता अभियान’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। पूरे…

Read More

रायपुर, 02 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने सौजन्य भेंट की।

Read More

रायपुर, 02 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के जिला अध्यक्ष श्री सतीश कन्हैया लाल छुगानी ने सौजन्य भेंट की।

Read More