Author: Manpreet Singh

रायपुर, 09 जून 2025 बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिमेड़ का आश्रित ग्राम भटपल्ली जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक प्रेरणादायक सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। यहां अब समूह जल प्रदाय योजना के तहत हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। पूर्व में गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए केवल 15 हैंडपंप ही उपलब्ध थे, जिन पर पानी भरने के लिए ग्रामीणों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव के 81 परिवारों…

Read More

14 जून को मनाया जाएगा विश्व रक्तदाता दिवस “गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” थीम पर आयोजित होंगे विशेष आयोजन रायपुर, 09 जून, 2025 विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 11 जून को प्रदेशभर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों—में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष की थीम “गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” के संदेश को लेकर यह आयोजन राज्यभर में आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी बुधवार को आरोग्य मेलों के अंतर्गत इन कार्यक्रमों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन में रक्तदान के लिए पंजीकरण, शपथ ग्रहण समारोह, जनजागरूकता रैलियाँ…

Read More

युक्तियुक्तकरण से थुलथुली गांव में हुई अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना रायपुर, 09 जून 2025 छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड में बसा एक शांत और हरा-भरा गांव थुलथुली। चारों ओर घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह गांव अपनी सादगी में बसी कहानियों का गवाह रहा है। यहां के बच्चे भी बाकी बच्चों की तरह हँसते-खेलते हैं, लेकिन उनकी हँसी स्कूल की दहलीज़ पर पहुंचते ही जैसे धीमी पड़ जाती थी। शासकीय बालक आश्रम शाला, थुलथुली में भवन तो था, कक्षाएँ थीं, पर शिक्षकों की कमी थी। स्कूल खुलता तो था, पर खाली कमरों में बच्चों के सपनों की…

Read More

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक रायपुर, 09 जून 2025 छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 4 जून से शुरू हो गई है। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए 27 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त आवेदन पत्र के त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने की तिथि 28 जून…

Read More

रायपुर, 09 जून 2025 आदिमजाति, अनुसुचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्या कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम कल 10 जून को सवेरे 11:30 बजे से नया रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभा कक्ष में अधिकारीयों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा करेगें। बैठक में सभी जिलों के परियोजना प्रकाशक, एकिकृत आदिवासी विकास परियोजना तथा बस्तर, सरगुजा व दुर्ग संभाग के जिलो के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को आध्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Read More

रायपुर 09 जून 2025 प्रदेश में नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्यभर में औषधि निरीक्षकों द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से संदेहास्पद मेडिकल संस्थानों में संयुक्त छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड, बिलिंग प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दो माह में कुल 2920 मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण किया गया है। इसके अतिरिक्त,…

Read More

रायपुर, 09 जून 2025 प्रदेश में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय काउंसिलिंग की कार्यवाही एससीईआरटी परिसर शंकर नगर रायपुर में 17 जून से 26 जून तक की जाएगी। काउंसिलिंग के पश्चात अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी करना तथा दस्तावेजों का सत्यापन का काम जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 25 जून से 4 जुलाई तक किया जाएगा। बीएड अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 7 दिवस के…

Read More

कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का समापन रायपुर, 09 जून, 2025 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव के समापन समारोह मे शामिल हुए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहा समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम थे। वन एवं…

Read More

छत्तीसगढ़ में वेटलैंड संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित रायपुर, 9 जून 2025 छत्तीसगढ़ के वेटलैंड के संरक्षण और इससे होने वाले पर्यावरणीय लाभ तथा सामाजिक आर्थिक पहलुओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य और अपर मुख्य सचिव वन, श्रीमती ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के संरक्षण, प्रबंधन और उचित उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि विशेषज्ञों से मिले मार्गदर्शन…

Read More

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./07/06/2025-26 दिनांक 09.06.2025प्रधानमंत्री मोदी के महिला-नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप कदम देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि समावेशी आर्थिक विकास और देश भर में महिला-उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत, कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने मेटा के साथ संयुक्त रूप से आज ‘व्यापार सखी’ कार्यक्रम की शुरुआत की जो एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य देश भर में…

Read More