Author: Manpreet Singh

मेहतरीन बाई को मिला बीपीएल राशन कार्ड रायपुर, 20 जून 2025बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम भीमकन्हार में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में हितग्राहियों को त्वरित लाभ मिला। ग्राम परसाडीह की निवासी श्रीमती मेहतरीन बाई को शिविर में बीपीएल राशन कार्ड मिलने से वे अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने बताया कि वे और उनके पति लंबे समय से राशन कार्ड के लिए प्रयासरत थे, परंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी। शिविर में पहुंचे ही पंचायत विभाग के अधिकारियों ने कुछ ही समय में उनकी समस्या का समाधान कर दिया। श्रीमती बाई ने कहा…

Read More

जनजातीय समुदाय को मिल रहा त्वरित लाभ रायपुर, 20 जून 2025 धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आज मोहला, मानपुर और अंबागढ़ चौकी विकासखंडों के वासड़ी, खड़गांव और आतरगांव ग्राम पंचायतों में लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनजातीय समुदाय और ग्रामीणों को त्वरित सेवाएं प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। राजस्व विभाग ने जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाए, खाद्य…

Read More

राशनकार्ड, आधार, आयुष्मान, प्रमाण पत्र सहित अनेक योजनाओं लाभ रायपुर 20 जून 2025 धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में आज विभिन्न विकासखंडों के ग्राम भीमकन्हार (डौण्डीलोहारा), पथराटोला (डौण्डी), बोड़की (बालोद) और खैरबना (गुण्डरदेही) में लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में केंद्र सरकार की 25 सेवाओं और योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों ग्रामीणों को त्वरित लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन खाता, सामाजिक पेंशन, विद्युत एवं सोलर कनेक्शन, वनाधिकार लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल व एनीमिया जांच, जीवन ज्योति बीमा, विश्वकर्मा…

Read More

रायपुर, 20 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने दो दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान आज जिला मुख्यालय स्थित बाजारपारा के माँ भद्रकाली मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल को मंदिर व्यवस्थापकों और पुजारियों ने माँ भद्रकाली का चित्र भेंट किया।

Read More

रायपुर, 20 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेमेतरा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अपने गोद लिए ग्राम टेमरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक जनसेवी और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्वकर्ता के रूप में सादगी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने भी कदम का पौधा लगाया। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान का सुंदर संदेश दिया गया।इसके पश्चात् राज्यपाल ने ग्राम पंचायत के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा ’ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से लौटी शिक्षा व्यवस्था में रौनक’ रायपुर, 20 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपने कथनी और करनी में सामंजस्य का परिचय देते हुए ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का वादा निभाया है। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्होंने अचानक भरतपुर विकासखंड के ग्राम कुँवारपुर (माथमौर) में पहुँचकर जब ग्रामीणों से सीधा संवाद किया था, तब वहां की शालाओं में एकल शिक्षक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने शिक्षकों की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही आश्वासन…

Read More

जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा योगाभ्यास रायपुर, 20 जून 2025 Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी…

Read More

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं रायपुर, 20 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की और आयोजकों एवं सम्मानित युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत तीन वर्षों से बंसल न्यूज़ द्वारा प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा…

Read More

स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 20 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर,…

Read More

रायपुर 20 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं,…

Read More