- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 करोड़ 53 लाख की दी स्वीकृति विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और अन्य बच्चों को भी मिलेगा लाभ रायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम पंड्रापाथ, विकास खंड बगीचा, तहसील सन्ना में आरचेरी अकादमी बनाने के लिए 20 करोड़ 53 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। एन टी पी सी ने अपने सी एस आर फंड से यह राशि उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। ग्राम पंड्रापाथ के आरचेरी अकादमी लगभग…
मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ार रायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भारत की विकास यात्रा का नया अध्याय बताया है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह समझौता न केवल भारत के आर्थिक क्षितिज को विस्तार देगा, बल्कि विशेष रूप से ऐसे राज्य जो कृषि, शिल्प, लघु और कुटीर उद्योगों पर आधारित हैं – जैसे छत्तीसगढ़ – उन्हें वैश्विक व्यापार…
रायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल पर कार्यवाही की है। यह फर्म छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को सर्जिकल और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करती है। राज्य जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि उक्त व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग में विगत 4–5 वर्षों में लगभग 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति की, जबकि वास्तविक खरीदी केवल 10 करोड़ रुपये की थी। प्रारंभिक जांच में…
तपकरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28 जून को हुई थी घोषणा रायपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी हैं। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की भी घोषणा की थी। तपकरा…
मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया नमन राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के अडिग प्रहरी हैं सीआरपीएफ के जवान – मुख्यमंत्री रायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थापना दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यरत सभी सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप…
रायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे…
ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 202528–29 जुलाई को CII द्वारा रायपुर में ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 का होगा आयोजन I वैश्विक विशेषज्ञ ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 के लिए रायपुर में जुटेंगे I Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर | भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) 28–29 जुलाई 2025 को नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट के चौथे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। यह एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी होगी। यह दो दिवसीय समिट भारत एवं विदेशों से आए 400 से अधिक प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगी, जिनमें अमेरिका, कोरिया, फिनलैंड, जर्मनी और स्वीडन…
रायपुर, 26.07.2025 Raipur chhattisgarh VISHESH IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन के तत्वावधान में तथा IEEE रीजन 10 के सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में 25 और 26 जुलाई, 2025 को “गुणवत्ता युक्त सम्मेलन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मेलनों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना था, जिसमें विशेष रूप से IEEE सम्मेलनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सम्मेलन आयोजन हेतु प्रभावशाली रणनीतियों को विकसित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. (डॉ.) जी.एस. तोमर, चेयरपर्सन, IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन द्वारा किया गया, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि भी रहे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्थानों से 19 IEEE छात्र शाखा स्वयंसेवकों ने तथा इंदौर, रायगढ़ एवं भोपाल से आए 23 प्रोफेशनल्स ने इस विचारोत्तेजक चर्चा में भाग लिया। कार्यशाला में कुल 8 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें सम्मेलन योजना, प्रायोजन, ब्रांडिंग, पेपर प्रोसीडिंग्स, पियर रिव्यू, इंडेक्सिंग आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं को सम्मिलित किया गया। प्रो. जी.एस. तोमर ने सम्मेलन की प्रभावशाली योजना और प्रायोजन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने IEEE में सम्मेलन आवेदन की प्रक्रिया में सटीक जानकारी देने की आवश्यकता पर बल दिया और प्रतिस्पर्धा की बजाय सहयोग को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने EDAS प्लेटफ़ॉर्म को MS CMT से बेहतर बताया तथा वित्तीय योजना और सम्मेलन की पृथक वेबसाइट के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. चाणक्य झा, डायरेक्टर प्लानिंग, SGI पुणे, ने पियर रिव्यू और इंडेक्सिंग प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IEEE में अधिकतम 30% शोध पत्रों को ही चयनित किया जाता है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में मैन्युअल जांच की आवश्यकता पर बल दिया और समीक्षा टीम के आकार, गुणवत्ता एवं प्लैगरिज़्म की जांच जैसे विषयों पर भी चर्चा की। श्री एच.के. बिरादरपाटिल, NCE बेंगलुरु ने TPC प्रक्रिया और प्रोसीडिंग्स तैयारी पर सत्र लिया। डॉ. विजयलक्ष्मी बिरादर, निदेशक, IQAC, कालिंगा विश्वविद्यालय एवं सचिव, IEEE WIE MP सेक्शन ने सम्मेलन की लॉजिस्टिक्स, वैश्विक पहुंच, ब्रांडिंग, कार्यक्रम निर्धारण और प्रायोजन के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने IEEE V-Tools के प्रभावी उपयोग पर बल दिया तथा IEEE एवं अन्य स्रोतों से मिलने वाली फंडिंग एवं अनुदानों पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला का समापन फीडबैक सत्र और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कराया गया।यह कार्यशाला अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इसने सम्मेलन आयोजन में नैतिकता, वैश्विक मानकों एवं प्रभावशाली योजना की भावना को सुदृढ़ किया। संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर अनुसंधान एवं प्रकाशन मानकों को ऊँचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 26.07.2025IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन के तत्वावधान में तथा IEEE रीजन 10 के सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में 25 और 26 जुलाई, 2025 को “गुणवत्ता युक्त सम्मेलन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मेलनों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना था, जिसमें विशेष रूप से IEEE सम्मेलनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सम्मेलन आयोजन हेतु प्रभावशाली रणनीतियों को विकसित करने पर बल दिया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. (डॉ.) जी.एस. तोमर, चेयरपर्सन, IEEE मध्यप्रदेश सेक्शन द्वारा किया गया, जो…
ग्रामोद्योग में बढ़ेगे रोजगर के अवसर – श्री पाण्डेय रायपुर, 25 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने बीते बुधवार को विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत नारी और कोकड़ी का भ्रमण कर वहां संचालित ग्रामोद्योग इकाइयों की गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री पांडेय ने हथकरघा, माटीकला, रेशम धागाकरण सहित विभिन्न पारंपरिक एवं लघु उद्योगों के संचालन को देखा और सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नवाचार और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोद्योग द्वारा किए जा रहे कार्यो को महत्वपूर्ण बताया।श्री पांडेय ने कहा कि ग्रामोद्योग से न केवल ग्रामीणों…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

