Author: Manpreet Singh

रायपुर, 25 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को सशक्त मंच देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम राज्य के तकनीकी रूप से दक्ष और होनहार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-NR) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस जैसे भविष्यगामी विषयों में M.Tech करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम…

Read More

रेरा अधिनियम के उल्लंघन का मामला रायपुर, जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है।उल्लेखनीय है कि इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग केवल निर्माण कार्य और भूमि की लागत…

Read More

‘नियद नेल्ला नार’ बना सुशासन का जीवंत प्रमाण: जहाँ कभी बंदूकें थीं, वहाँ अब किताबें हैं – बस्तर में भय से विश्वास की ओर बढ़ती नई सुबह रायपुर, 25 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के…

Read More

रायपुर, 25 जुलाई 2025 श्री बिपिन मांझी को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश आज सहकारिता विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत राज्य शासन ने जारी किया गया है। श्री मांझी भारतीय प्रशासनिक सेवा (2009) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष की अवधि तक के लिए रहेगी।

Read More

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर, 25 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लगातार संघर्ष करते हुए श्री शर्मा ने संघर्षशील जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी छवि बनाई है। सरकार ने उन्हें पीडीएस के तहत राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतिमाह राशन मिले, इसके निरीक्षण और परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ. सिंह ने कहा कि गरीबों और प्राथमिकता वाले परिवारों को…

Read More

किसानों को मिली “मिलेट मिक्सी” पोषण सुरक्षा और आमदनी दोनों में होगा लाभ रायपुर, 25 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में किसानों और ग्रामीण परिवारों के पोषण को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। जिला प्रशासन ने गीदम विकासखंड के 20 किसानों को पारंपरिक अनाजों कोदो, कोसरा और रागी की प्रोसेसिंग के लिए “मिलेट मिक्सी” मशीनें वितरित की हैं। इस पहल का उद्देश्य यह है कि किसान अब अपने ही घर में इन अनाजों की सफाई और पीसाई कर अपने खान-पान में भी शामिल कर सकें। किसान अपनी पैदावार (मिलेट्स) को बाजार में अच्छे…

Read More

किसानों को डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण से जोड़ने पर विशेष ध्यान दें: श्री गुप्ता रायपुर, 25 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 72 प्रतिशत है। ब्याज मुक्त ऋण वितरण से 12 लाख 76 हजार किसान लाभान्वित हुए है। यह जानकारी आज अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने दी। अपेक्स बैंक की बोर्ड की बैठक में श्री केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण जैसी…

Read More

मलेरिया से प्रभावित मरीजों को मिला त्वरित उपचार रायपुर, 25 जुलाई 2025 जगदलपुर विकासखण्ड के अंदरूनी वन ग्राम नागलसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के अंतर्गत गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने किया और चिकित्सा टीम को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एल. दरियो, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एस. टेकाम सहित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के सदस्य उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और…

Read More

रायपुर, 25 जुलाई 2025 गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 26 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित होने जा रही 14वीं सेंट्रल जोन राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। राष्ट्रीय कोच श्री राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से बालक वर्ग में आयुष्मान यादव तथा बालिका वर्ग में माही मंसूरी और शबनम नाज़ का चयन छत्तीसगढ़ टीम में किया गया है। उल्लेखनीय है कि माही और शबनम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर की छात्राएं हैं।

Read More

रायपुर, 25 जुलाई 2025 खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खेती-किसानी के लिए जरूरी खाद और बीज की आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो, इसके लिए राजनांदगांव जिले की सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण सुनिश्चित किया गया है। जिले में बोनी और रोपाई का कार्य तेजी से जारी है, और किसान सहकारी समितियों से खाद-बीज प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों को समय पर खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी समितियों…

Read More