Author: Manpreet Singh

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा बिलासपुर की सिमरन पुजारा ने जीते दो स्वर्ण पदक रायपुर, 01 अगस्त 2025/ स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बोच्ची प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जुलाई तक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 250 बौद्धिक दिव्यांग एथलीट, 50 कोच और 20 रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। जहां बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ओलंपिक की परंपरागत शपथ के साथ…

Read More

बिहान योजना बनी आर्थिक स्वावलंबन का आधार रायपुर, 01 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) के समन्वित प्रयासों से रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। एक समय था जब ग्रामीण महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, किंतु अब वे जैविक कृषि, पशुपालन और सूक्ष्म उद्यमों के माध्यम से लखपति दीदी के रूप में, सामाजिक और आर्थिक बदलाव की प्रेरणा बन गई हैं। रायगढ़ जिले की एक लाख 45 हजार 49 महिलाएं अब तक 13 हजार 500 स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। ये…

Read More

‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर केंद्रित होगा कार्यक्रम रायपुर, 01 अगस्त 2025 देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के दिए निर्देश रायपुर. 1 अगस्त 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित मैराथन बैठक में विभागीय योजनाओं का सक्रियता से क्रियान्वयन कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने तथा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक…

Read More

बिल्हा को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने वाले स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया सम्मानित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ रायपुर. 1 अगस्त 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अहम योगदान के लिए वहां की स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने बिल्हा के कन्या भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 28 स्वच्छता दीदियों, 20 सफाई मित्रों और दस स्वच्छता कमांडोज को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है…

Read More

दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 1 अगस्त 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें प्रकृति और समाज से जुड़कर समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक…

Read More

चेन्नई से गृह ग्राम पहुंचा राजू नाग का पार्थिव शरीर रायपुर, 01 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित पहल के चलते जशपुर जिले के युवक राजू नाग का पार्थिव शरीर चेन्नई से उसके गृह ग्राम चिकनीपानी तक सुरक्षित पहुँच सका। यह मदद उस समय संभव हो सकी जब मृतक के शोकाकुल परिजन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचे और शव को घर लाने में मदद की गुहार लगाई। राजू नाग की मृत्यु चेन्नई में हुई थी और एक साधारण ग्रामीण परिवार के लिए वहाँ से शव लाना बेहद कठिन कार्य था। लेकिन जब यह पीड़ा…

Read More

रायपुर, 1 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर के उद्यानिकी एवं वानिकी सभागार में होगा प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल रायपुर, 01 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 20वीं किश्त की राशि वेबकास्ट के माध्यम से जारी करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से राजधानी रायपुर स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी सभागार में सवेरे 10 बजे से प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री…

Read More

रायपुर, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र…

Read More