- पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों के अवैध विक्रय व अवैध पंजीकरण के सम्बंध में सी.बी.आई. जांच का भेजा गया है प्रस्ताव, जांच प्रक्रियाधीन है, कांग्रेस कर रही दूषप्रचार – डाॅ.सलीम राज
- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
Author: Manpreet Singh
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 9 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति…
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया
बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था और सेवाओं की ली जानकारी रायपुर, 09 सितम्बर 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी पहुंचीं। उन्होंने यहां आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने केंद्र में बच्चों को प्रदत्त पोषण आहार की गुणवत्ता और उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर की स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति, खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की भी जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से नियमित…
श्री सुभाष मिंज को बिजली बिल में हो रही है भारी बचत रायपुर, 08 सितंबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी श्री सुभाष मिंज ने अपने घर…
रायपुर, 08 सितम्बर 2025 परंपरागत खेती से सीमित आमदनी पाने वाले किसानों के लिए अब ऑयल पाम की खेती नई उम्मीद लेकर आई है। जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सोंठी में किसान पुरुषोत्तम शर्मा ने इस फसल को अपनाकर समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खेतों का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की और बताया कि ऑयल पाम एक दीर्घकालिक आमदनी देने वाली फसल है। इसकी विशेषता है कि रोपण के तीसरे वर्ष से उत्पादन शुरू होकर लगातार 25-30 साल तक चलता है। प्रति हेक्टेयर औसतन 20 टन उपज मिलती है,…
गिरौदपुरी-भंडारपुरी के समन्वित विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश रायपुर, 08 सितम्बर 2025 अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में अनुसूचित जाति वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली बैठक हैं। प्रमुख प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने उनका अभिवादन किया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विभागीय छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत बच्चों को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना…
रायपुर, 08 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल नवम्बर 2025 की परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 8 सितम्बर से शुरू हो गई है। विद्यार्थी ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा दिलाने के लिए विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ 8 अक्टूबर 2025 तक और विलंब शुल्क के साथ 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव द्वारा दी गई है। क्रमांक: 3772/ओम
चालू खरीफ सीजन में प्रदेश के 14.96 लाख किसान हुए लाभान्वित सभी 2058 पैक्स सोसायटियो को पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किसानों को डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण से जोड़ने पर दें विशेष ध्यान: श्री गुप्ता रायपुर, 08 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 6636 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। ब्याज मुक्त ऋण वितरण से 14 लाख 96 हजार किसान लाभान्वित हुए है। यह जानकारी आज अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। अपेक्स बैंक की बोर्ड की बैठक…
तीन उर्वरक विक्रेता संस्थानोें को नोटिस रायपुर, 08 सितम्बर 2025 सक्ती जिले में नकली एवं मिलावटी खाद की रोकथाम तथा अधिक कीमत पर विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा खाद विक्रेता संस्थानों की लगातार जांच-पड़ताल कर रही हैं। कृषि विभाग के उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती, उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड मालखरौदा द्वारा फगुरम में संचालित खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक…
वनांचल क्षेत्र के बच्चों को अब मिलने लगी बेहतर शिक्षा रायपुर, 08 सितम्बर 2025 गरियाबंद जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य, घने वनों और जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के लिए जाना जाता है। लंबे समय से जिले के मैनपुर, देवभोग, छुरा एवं गरियाबंद विकासखंडों के वनांचल गांवों में शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। मौहानाला, भीमाटीकरा, धुमरापदर और भरूवामुड़ा जैसे अनेक गांवों के बच्चे वर्षों तक प्राथमिक शिक्षा से वंचित रहे। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने को लेकर चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासन द्वारा प्रारंभ की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया ने इस स्थिति को…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

