- पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों के अवैध विक्रय व अवैध पंजीकरण के सम्बंध में सी.बी.आई. जांच का भेजा गया है प्रस्ताव, जांच प्रक्रियाधीन है, कांग्रेस कर रही दूषप्रचार – डाॅ.सलीम राज
- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 8 सितम्बर 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज कोण्डागांव जिले के फरसगांव स्थित आदर्श विद्यालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘मेरा लक्ष्य मेरा अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में कुल 4,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कालेज के प्रथम वर्ष के लगभग 1 हजार और कक्षा 11वीं के करीब 3 हजार छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बस्तर भूमि से जुड़े प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर कांकेर…
रायपुर, 08 सितम्बर 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य के प्रसिद्ध तुरतुरिया पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के नेतृत्व एवं अभ्यारण्य अधीक्षक श्री कृषाणु चंद्राकार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थी, तुरतुरिया पर्यटन प्रबंधन समिति के सदस्य तथा आसपास के ग्राम ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, खुडमुड़ी, बफरा और बिंभौरी के ग्रामीण शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ने परिसर में साफ-सफाई कर कचरा हटाया और इसे प्लास्टिक मुक्त धाम…
किसान रामरतन निकुंज ने रिकॉर्ड पैदावार कर बने प्रेरणास्रोत रायपुर, 08 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ में खेती की आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं। कोरबा जिले के झगरहा गाँव के 67 वर्षीय प्रगतिशील किसान श्री रामरतन राम निकुंज ने सेवानिवृत्ति के बाद आधुनिक तरीके से खेती कर सफलता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने वर्मी ग्रिड मैथड से हाईब्रीड धान की खेती में प्रति हेक्टेयर 106 क्विण्टल का उत्पादन प्राप्त किया और प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। श्री निकुंज की मेहनत, नवीन सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने यह साबित किया है…
दुलेराम पटेल ने सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल से पाई मुक्ति रायपुर, 08 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब ग्रामीण अंचलों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। रायगढ़ जिले के ग्राम गुढगहन के निवासी श्री दुलेराम पटेल ने इस योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किया है। मई माह में उनके सोलर पैनल से 165 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 678 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। जून माह में 171 यूनिट उत्पादन से 814 रुपये की छूट मिली और उनका…
राजनीति विज्ञान के शिक्षक की पदस्थापना से बदला शैक्षिक वातावरण रायपुर, 08 सितम्बर 2025 राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया ने सुदूर अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान की है। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के मांचाडोली हायर सेकेंडरी स्कूल में राजनीति विज्ञान विषय के विशेषज्ञ शिक्षक श्री आर.के. चन्द्रा की पदस्थापना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्व में विद्यालय में विषय-विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप विषय चुनने में कठिनाई होती थी। राजनीति विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्रों को अन्य…
विद्यार्थियों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रायपुर, 08 सितम्बर 2025 शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से सक्ती जिले में शिक्षा व्यवस्था सशक्त हुई है। इस पहल से अब एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भी अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने लगी है। शासकीय प्राथमिक शाला डड़ाई, जो एकल शिक्षकीय थी। यहां युक्तियुक्तकरण से एक अन्य शिक्षक सुश्री रोशी वंदना तिर्की की पदस्थापना के चलते विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है और शाला के शैक्षणिक वातावरण सकारात्मक बदलाव आया है। विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सुलोचना सिदार ने बताया कि स्कूल एकल शिक्षकीय होने के कारण…
सिन्हा कृषि केंद्र डोंगरगढ़ को अनियमितता के कारण नोटिस जारी, रिकार्ड जब्त रायपुर, 08 सितम्बर 2025 कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में खाद वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी और उर्वरक विक्रेता संस्थानों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के सिन्हा कृषि केंद्र में अनियमितता की शिकायत मिलने पर कृषि विभाग द्वारा की गई जांच में संचालक द्वारा संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नोटिस जारी करने के साथ ही उक्त संस्थान की पंजियों को जब्त किया गया। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में किसानों को समय पर…
रायपुर, 08 सितंबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रख्यात गायक, संगीतज्ञ एवं कवि, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की शताब्दी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजभवन में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजभवन के अन्य अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों ने भी इस महान कलाकार को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था। वे न केवल असमिया बल्कि हिंदी और कई भारतीय…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 08 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, श्री संतोष शर्मा, श्री जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन…
सुपोषण, महतारी वंदन योजना सहित राज्य सरकार के प्रयासों की यूनिसेफ इंडिया ने की सराहना मुख्यमंत्री से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 08 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और यूनिसेफ की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग का स्वागत करते हुए कहा कि यूनिसेफ द्वारा विश्वभर में जनकल्याण…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

