

रायपुर, 08 सितम्बर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल नवम्बर 2025 की परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 8 सितम्बर से शुरू हो गई है। विद्यार्थी ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा दिलाने के लिए विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ 8 अक्टूबर 2025 तक और विलंब शुल्क के साथ 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव द्वारा दी गई है।

क्रमांक: 3772/ओम








