Author: Manpreet Singh

छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा रायपुर, 29 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक श्री रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु…

Read More

या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। Raipur chhattisgarh VISHESH विधायक श्री सुनील सोनी ने नवरात्रि की महासप्तमी पर आज अनेक स्थानों पर मातारानी की प्रतिमा के दर्शन कर उनसे सबके सुख-समृद्धि की कामना की।साथ ही उन्होंने इस पावन अवसर पर आयोजित रास गरबा के कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि मातारानी का आशीर्वाद सदैव हमारे प्रदेश पर बना रहे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो तथा आप सब की मंगलकामनाएं पूर्ण हो ऐसी कामना करता हूं।

Read More

दिनांक :- 29.09.2025 Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली। भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि बोर्ड के चेयरमैन पद पर पूर्व में ही श्री सुनील सिंघी का चयन किया जा चुका था। अब ताज़ा नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ से श्री अमर पारवानी का पुनः चयन हुआ है। अपनी इस नियुक्ति पर श्री अमर पारवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि – “यह मेरे लिए सम्मान की बात है।…

Read More

Posted On: 29 SEP 2025 1:39PM by PIB Raipur भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में “लोको शेड कर्मचारियों के ज्ञान संवर्धन” प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का सफल समापन किया गया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण का उद्देश्य इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के संचालन और रखरखाव में संलग्न एसईसीआर तकनीशियनों की तकनीकी दक्षता को और परिष्कृत करना था। समापन समारोह की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में की। उनके साथ आईआईटी भिलाई के शोध एवं विकास के प्रभारी डीन डॉ. बालकृष्ण मेहता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम…

Read More

Posted On: 29 SEP 2025 1:36PM by PIB Raipur महिलाओं में सिकल सेल रोग की गंभीर चुनौती से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस पहल ने सिकल सेल रोग से प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर निदान और सक्रिय देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। कोटा कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में लगभग 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें गर्भवती महिलाएं, माताएं और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन एम्स रायपुर की सिकल…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की राजभाषा समिति ने वार्षिक हिंदी उत्सव आह्वान 2025 का समापन 29 सितम्बर 2025 को अभिव्यक्ति कार्यक्रम के साथ किया। इस अवसर पर विविध साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनका उद्देश्य अकादमिक परिवेश में हिंदी के प्रयोग और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम में स्मृति स्पर्धा, पत्र लेखन और कविता वाचन जैसी प्रतियोगिताओं में संकाय सदस्यों और शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्मृति स्पर्धा में प्रतिभागियों की स्मरण शक्ति परखी गई, वहीं पत्र लेखन ने सृजनात्मकता और औपचारिक लेखन कौशल को सामने रखा। मुख्य आकर्षण कविता वाचन रहा, जिसमें…

Read More

Posted On: 29 SEP 2025 1:27PM by PIB Raipur आदिवासी अंचलों में ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 259 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी यह स्वीकृति आदेश राज्य के दूरस्थ और सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में अंतिम छोर तक संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। ग्रामीण संपर्क प्रभाग ने 25 सितंबर को यह स्वीकृति आदेश लेखा एवं भुगतान अधिकारी को जारी…

Read More

डाक विभाग ने इनलैंड स्पीड पोस्ट (दस्तावेज़) शुल्क में बदलाव की घोषणा की है, जिससे न केवल डाक सेवा के शुल्क में संशोधन हुआ है, बल्कि सुविधा और सुरक्षा भी दोगुनी हो गई है। 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले नए शुल्क और तकनीकी सुधारों का उद्देश्य स्पीड पोस्ट को और अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।नई संरचना के अनुसार, स्पीड पोस्ट दस्तावेज़ों का शुल्क अब वजन और दूरी के आधार पर अलग-अलग होगा। 50 ग्राम तक के आइटम के लिए शुल्क स्थानीय डिलीवरी पर ₹19 से लेकर 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ₹47 तक होगा। 51…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (भिलाई स्टील प्लांट) के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में 25 सितम्बर को विश्व फार्मेसी दिवस 2025 के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फार्मेसी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विभाग प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जन-जागरूकता पर केंद्रित लघु नाटिका ने लोगों को यह संदेश दिया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नाटिका के माध्यम से जनता को केवल पंजीकृत डॉक्टरों से परामर्श लेने और पंजीकृत फार्मेसी से ही दवा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर ने पोषण माह के अवसर पर बिल्हा विकासखण्ड के आदिवासी वनग्राम बम्हनीखुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच मिलन सिंह मरावी, पंच एवं युवा मंडल अध्यक्ष अनित कुमार मरावी, सामाजिक कार्यकर्ता रामदास मानिकपुरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी सहित गर्भवती माताएं, किशोरी बालिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर के प्रभारी के. वी. गिरी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा…

Read More