- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में भी नई उम्मीद और आजादी का अहसास जगाया है। बीजापुर जिले की जनपद पंचायत उसूर की ग्राम पंचायत तर्रेम के आश्रित गांव चुटवाही की 50 वर्षीय महिला श्रीमती हुंगी इसका सशक्त उदाहरण हैं। यह गांव छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार योजना में शामिल है। इस गांव के लोग वर्षों से माओवादी भय और आतंक के साये में जीवन जी रहे थे, इस गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रीमती हुंगी का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है, जो गांव का पहला प्रधानमंत्री आवास है। सुरक्षा…
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में पहुंचे और यहाँ नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने उनका हार्दिक स्वागत कर उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और मांगों को विस्तार से सुना। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्रामीणों की सभी समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के…
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए, भजन सेवा की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों एवं पंडालों का दर्शन नवरात्रि महापर्व पर कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की रायपुर, 30 सितम्बर 2025 नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा और आसपास के माँ दुर्गा मंदिरों व पंडालों में पहुंचें। उन्होंने यहां विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने महाआरती में भाग लिया, श्रृंगार सामग्री अर्पित की और सेवा मंडली के साथ माता सेवा की। उपमुख्यमंत्री श्री…
रायपुर, 30 सितंबर 2024 नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत कन्या पूजन का भव्य आयोजन कबीरधाम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उनकी शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें फूल माला, कुम-कुम, चंदन, चुनरी और दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कन्या भोज का शुभारंभ करते हुए कहा कि ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना आज के समय की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण…
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने…
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास बालोद जिला बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, सूरजपुर की 75 पंचायतें भी हुईं शामिल रायपुर, 30 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकता है। बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 09 नगरीय निकायों को विधिवत प्रमाण पत्र जारी कर…
Raipur chhattisgarh VISHESH हैदराबाद, 29 सितंबर, 2025: भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी को कॉर्पोरेट उत्कृष्टता, समावेशी नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पब्लिक रिलेशन्स काउन्सिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा गोवा में आयोजित 19वें ग्लोबल कम्यूनिकेशन कानक्लेव में सम्मानित किया गया । इस दो दिवसीय कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल पी. अशोक गजपति राजू, केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक और गोवा विधान सभा के अध्यक्ष गणेश गांवकर सहित विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कार प्रदान किए । एनएमडीसी की ओर से श्री पी. जयप्रकाश, महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन) ने…
मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो…
रायपुर, 29 सितम्बर 2025 सतनामी आश्रम कल्याण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सतनामी आश्रम, कसारीडीह (सिविल लाइन, दुर्ग) स्थित नवीन कम्यूनिटी हॉल (अतिरिक्त कक्ष) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुर्ग (ग्रामीण) विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित थे। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता और शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती…
रायपुर, 29 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि हर घर हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रहा है। मुंगेली नगर के रामगोपाल तिवारी वार्ड निवासी श्री राकेश शुक्ला ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 2 से 3 हजार रुपये तक आता था, जिससे घरेलू बजट गड़बड़ा जाता था। सोलर…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

