






या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
Raipur chhattisgarh VISHESH विधायक श्री सुनील सोनी ने नवरात्रि की महासप्तमी पर आज अनेक स्थानों पर मातारानी की प्रतिमा के दर्शन कर उनसे सबके सुख-समृद्धि की कामना की।
साथ ही उन्होंने इस पावन अवसर पर आयोजित रास गरबा के कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि मातारानी का आशीर्वाद सदैव हमारे प्रदेश पर बना रहे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो तथा आप सब की मंगलकामनाएं पूर्ण हो ऐसी कामना करता हूं।









