- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धमतरी : संघर्ष के दिनों से खुशहाली की ओर, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सेवती बाई के परिवार की तस्वीर
- रायपुर : नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
- लेखापरीक्षा पखवाड़ा-2026: जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग के कार्यों के सर्वेक्षण एवं मापन पर प्रशिक्षण आयोजित
- भिलाई इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में सुरक्षा सप्ताह शुरू, ‘शून्य हानि’ पर जोर
- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘पर्वत मंथन’ सम्मेलन में हिमालयी शहरों के सुरक्षित एवं सतत विकास पर दिया जोर
- बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी
- ईपीएफओ रायपुर ने पेंशनधारकों के लिए विशेष जीवन प्रमाण पत्र शिविरों की घोषणा की, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगी सुविधा
Author: admin
भारत ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने और अपने महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, दो आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो भारतीय कार्बन बाजार (आईसीएम) के भविष्य को आकार देंगे। ये अनुपालन व्यवस्था के लिए विस्तृत प्रक्रिया और मान्यता प्राप्त कार्बन सत्यापन एजेंसियों के लिए मान्यता प्रक्रिया और पात्रता मानदंड हैं। आशा है कि वे मिलकर कार्बन उत्सर्जन की मात्रा निर्धारित करने और कार्बन क्रेडिट के व्यापार को सुविधाजनक बनाने के भारत के प्रयासों को उत्प्रेरित करेंगे, जिससे देश अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं को अपनाएगा। भारत की जलवायु रणनीति, जलवायु परिवर्तन…
प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2024 8:50AM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”
उन्होंने एलबीएसएनएए में अधिकतम शासन और नागरिक-केंद्रित सुधारों पर बल दियाडॉ. जितेंद्र सिंह ने एलबीएसएनएए में कहा, प्रशासनिक अधिकारी भारत के भविष्य के निर्माता हैं Posted On: 11 OCT 2024 7:50PM by PIB Delhi केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के 99वें फाउंडेशन कोर्स के युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत में शासन के उभरते परिदृश्य को समझने और सही रास्ता दिखाने के लिए निरंतर सीखने और…
प्रविष्टि तिथि: 11 OCT 2024 6:29PM by PIB Delhi केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह का अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के स्वास्थ्य और निवास को दुरुस्त करने का प्रयास रंग ला रहा है। शुक्रवार को ‘शंकर’ जंजीर से मुक्त हो गया है और अपने बाड़े में खूब चहलकदमी करता नज़र आया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ‘शंकर’ हाथी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ को जंजीर मुक्त कर दिया गया है। पिछले 48 घन्टे से उसकी सेहत, आहार, व्यवहार, पर चिड़ियाघर, टीम वनतारा, जामनगर, गुजरात, विशेषकर उनकी टीम के नीरज, यदुराज, दक्षिण अफ्रीका के हाथी विशेषज्ञ डॉ…
इसे सीमा पर बुनियादी ढांचे, रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया“आने वाले समय में भारत सबसे सुरक्षित और शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक होगा” Posted On: 12 OCT 2024 1:28PM by PIB Delhi रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 12 अक्टूबर, 2024 को 2,236 करोड़ रुपये की लागत के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित किया। ये परियोजनाएं – 22 सड़कें, 51 पुल और दो अन्य – 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं। उन्नीस (19) जम्मू और कश्मीर…
Posted On: 12 OCT 2024 4:51PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र की सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी। श्री मोहन भागवत के एक वीडियो का लिंक साझा करते हुए, श्री मोदी ने कहा: “राष्ट्र सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अविरल यात्रा के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर समस्त स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। मां भारती के लिए यह संकल्प और समर्पण देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ…
पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2024 5:09PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के मेहसाणा जिले में दीवार गिरने की घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है: “गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2024 5:09PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के कैथल में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा: “प्रधानमंत्री ने हरियाणा के कैथल में हुए हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। इस दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2024 7:55PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया: “दिल्ली में विजयादशमी कार्यक्रम में भाग लिया। हमारी राजधानी पारंपरिक रूप से रामलीला के शानदार कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है। ये आस्था, संस्कृति और विरासत का एक जीवंत उत्सव है।”
मुख्यमंत्री ने की रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विजयादशमी पर्व के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है । मुख्यमंत्री ने रावण भाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और उसे व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। रावण दहन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

