

Raipur chhattisgarh VISHESH आज रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी एवं ITSA हॉस्पिटल के साथ डॉक्टर्स डे और चार्टड अकाउंटेंट डे के शुभ अवसर पर एक एमओयू साइन किया गया जिसके अंतर्गत अस्पताल में आने वाले डायलिसिस के मरीजों को उचित दर पर इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
आज के कार्यक्रम में रायपुर वेलफेयर से अरविंद संघोई, हरिमल जी, रमेश अग्रवाल, जे पी अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, मनोज कनोड़िया सहित ITSA हॉस्पिटल के श्री सुनील बालानी, डॉ राजकुमार बरनवाल और डॉ सचिन पीतलेवर समेत पूरे हॉस्पिटल के डॉक्टर उपस्थित थे






















