



सभी से एसईसीएल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान से जुड़ने की अपील की
Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन आज दिनांक 15 जून 2025 को बिलासपुर में ब्रम्हकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित उड़ान बाल संस्कार शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
श्री दुहन ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों व उनके परिवार जनों से एसईसीएल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन में भाग लेने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने जीवन में आत्मअनुशासन और मानसिक संतुलन के लिए योग को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन भी उपस्थित रहीं.
विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस २०२५ के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा बिलासपुर शहर सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों में जन जागरूकता के कार्यक्रमों द्वारा सभी से योग से जुड़ने की अपील की जा रही है ।
मुख्यालय का योग संगम कार्यक्रम २१ जून को वसंत विहार ग्राउंड में मनाया जाएगा । एसईसीएल द्वारा योग बूट कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है ।
teamsecl
coalindia
IDY2025
InternationalYogaDay
Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited
Ministry of Ayush, Government of India





















