





Raipur chhattisgarh VISHESH आज रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में ऑक्सीजोन गार्डन में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप एवं हेल्थ शिविर संपन्न हुआ जिसमें 71 लोगों ने बोल्ड डोनेट किया एवं लगभग 300 से ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य (जनरल, हड्डी एवं दांत )की जांच कराई। हेल्थ चेकअप के लिए बालाजी हॉस्पिटल के ब्लड डोनेशन की टीम के साथ प्रशिक्षित MD मेडिसिन डॉक्टर अभिषेक राजजी, सीता मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल से दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र श्राफ जी एवं बेस्ट आर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेविशेषज्ञ डॉक्टर अमित अग्रवाल जी और डॉक्टर रोहित कनोई जी भी उपस्थित थे। साथ ही साथ कैंप में ब्लड , शुगर की निःशुल्क जांच भी की गई।
कार्यक्रम का समापन में रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्र जी, रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के श्री रमेश अग्रवाल एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष श्री पंकज चोपड़ा ने सभी डॉक्टरों का सम्मान किया एवं ब्लड डोनेशन करने वालों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
अंत में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के सचिव जे पी अग्रवाल ने सभी डॉक्टरों एवं उनकी टीम का धन्यवाद देते हुए ऐसे ही कार्यक्रम भविष्य में भी करने का संकल्प लिया।
आज के इस कैंप का आयोजन पहलगांव आतंकी हमले में रायपुर के शहीद दिनेश मिरानिया एवं देश के अन्य शहीदों की स्मृति में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया और आज के इस कैंप में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी की पूरी टीम, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर की पूरी टीम के सदस्य के साथ साथ ईसाफ बैंक ने भी अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।






















