
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पाकिस्तान सरकार ने अवैध प्रवासियों को चेतावनी दी है. उसने अवैध प्रवासियों से कहा है कि या तो वे एक नवंबर तक देश छोड़ दें, नहीं तों उनको निकालने की कार्रवाई की जाएगी. पाकिस्तान में अवैध प्रवासियों में सबसे अधिक संख्या अफ़ग़ान नागरिकों की है. बलूचिस्तान और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में हुए दो धमाकों के बाद सरकार ने यह घोषणा की है. इन धमाकों में क़रीब 60 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. ये धमाके पैग़ंबर मोहम्मद की जयंती पर आयोजित धार्मिक समागम के दौरान हुए थे.






















