
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्र सरकार की तरफ़ से ‘एक देश, एक चुनाव’ पर कमेटी बनाने के फैसले के बाद से विपक्षी पार्टियां हमलावर हैं l कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों के लिए हमला बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, इंडिया, इंडिया अर्थात भारत, राज्यों का एक संघ है. ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर सवाल उठाया l उन्होंने एक्स पर लिखा, ”देश के लिए क्या ज़रूरी है? वन नेशन वन इलेक्शन या वन नेशन वन एजुकेशन (अमीर हो या गरीब, सबको एक जैसी अच्छी शिक्षा), वन नेशन वन इलाज (अमीर हो या ग़रीब, सबको एक जैसा अच्छा इलाज), आम आदमी को वन नेशन वन इलेक्शन से क्या मिलेगा?”
इससे पहले शनिवार को ही केंद्र सरकार ने कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अधीर रंजन चौधरी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस समिति का सदस्य बनाने का एलान किया था. अध्यक्ष को मिलाकर इस समिति में कुल 8 सदस्य रखे गए थे लेकिन अधीर रंजन चौधरी ने इसका सदस्य बनने से इनकार कर दिया है.







