



Raipur chhattisgarh VISHESH // धमतरी, 25 नवम्बर 2026: ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से STREE (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना का धमतरी, छत्तीसगढ़ में शुभारंभ किया गया। यह परियोजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा प्रायोजित है तथा एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा जिला प्रशासन धमतरी के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है।
शुभारंभ समारोह में प्रो. एन. वी. रमना राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर; प्रो. संजीव प्रशर, प्रभारी निदेशक, आईआईएम रायपुर; श्री रामू रोहरा, महापौर, नगर निगम धमतरी; श्री अरुण सार्वा, अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी; श्री अबिनाश मिश्रा, आईएएस, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, धमतरी; श्री जयंत नाहटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी; डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, एनआईटी रायपुर एवं फैकल्टी इंचार्ज, NITRRFIE; श्रीमती अंगिरा ध्रुव, अध्यक्ष, जनपद पंचायत धमतरी; श्रीमती मोनिका देवांगन, सभापति, जिला पंचायत धमतरी; श्रीमती लक्ष्मी बाया, सरपंच, ग्राम पंचायत रुद्री; तथा श्री अमित मिश्रा, प्राचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रमुख संदेश:
• श्री विष्णु देव साय, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ ने STREE पहल की सराहना करते हुए ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं उद्यमिता के माध्यम से सशक्तिकरण तथा पारंपरिक शिल्पकला को बढ़ावा देने और स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
• श्री अबिनाश मिश्रा ने महिला उद्यमिता, ग्रामीण आजीविका एवं स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन के सहयोग पर जोर दिया।
• डॉ. एन. वी. रमना राव ने ग्रामीण समुदायों के कौशल उन्नयन हेतु एनआईटी रायपुर की तकनीकी विशेषज्ञता एवं प्रशिक्षित पेशेवरों को जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
• डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने पारंपरिक कोसा बुनाई को आधुनिक तकनीक, उत्पाद विकास एवं उद्यमिता से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।
परियोजना के अंतर्गत तीन वर्षों में 300 महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद विकास एवं उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) कार्यशाला आयोजित की गई।
सुश्री मेधा सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्री सुनील देवांगन, इन्क्यूबेशन मैनेजर, NITRRFIE ने ई-कॉमर्स सत्र में ऑनलाइन बिक्री एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के अवसरों की जानकारी दी। AI के व्यावहारिक सत्र में उत्पाद डिजाइन, प्रबंधन, फोटो सुधार एवं डिजिटल विज्ञापन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में NITRRFIE टीम के डॉ. एन. वी. रमना राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर एवं बोर्ड निदेशक, NITRRFIE; डॉ. समीर बाजपेयी, विभागाध्यक्ष, CDC, एनआईटी रायपुर एवं बोर्ड निदेशक, NITRRFIE; डॉ. अनुज के. शुक्ला, फैकल्टी इंचार्ज; श्री पवन कटारिया, प्रभारी अधिकारी; सुश्री मेधा सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी; श्री सुनील देवांगन, इन्क्यूबेशन मैनेजर; सुश्री सोनाली जोशी, लेखाकार-सह-प्रशासक; श्री सीएच शाकिश, वेब डेवलपमेंट इंजीनियर; एवं श्री अभिषेक गुप्ता, जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) का सहयोग रहा।







