

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हज़ारा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. रेल मंत्री साद रफ़ीक़ ने इसकी पुष्टि कर दी है.उन्होंने कहा संघार दुर्घटना में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं. साद रफ़ीक़ ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया ट्रेन सही गति से चल रही थी और उसकी स्पीड 45 किलोमीटर/घंटा थी.

इससे पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि दुर्घटना तेज़ रफ़्तार की वजह से हुई होगी. ये हादसा सिंध के संघार ज़िले के सरहरि कस्बे में हुआ. अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गईं और घायल इसमें फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है.
दुर्घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद उस्मान मल्लाह ने बीबीसी को बताया कई यात्री डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उनकी मदद से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है.
ये हादसा सिंध के संघार ज़िले के सरहरि कस्बे में हुआ, अधिकारियों ने बताया कि हादसा तेज़ रफ़्तार के कारण हुआ होगा.अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गईं और घायल इसमें फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है.दुर्घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद उस्मान मल्लाह ने बीबीसी को बताया, “कई यात्री डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है.”बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उनकी मदद से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है.





















