

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : इतिहास में पहली बार 3डी प्रिंटिंग से लगभग पूरी तरह तैयार एक रॉकेट ने अमेरिका में उड़ान भरी है. हालांकि अपनी पहली उड़ान में यह रॉकेट अपनी कक्षा में पहुंचने में नाकाम रहा. टेरान-1 नाम का यह रॉकेट फ्लोरिडा के केप केनवेरल स्थित लॉन्च पैड से स्थानीय समय के अनुसार बुधवार की रात 11.25 बजे उड़ान भरी. लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह ज़मीन पर गिर पड़ा. इसे कैलिफॉर्निया की रिलेटिविटी स्पेस ने बनाया है.

आपको बता दे कि 112 फीट लंबे इस रॉकेट के 85 फ़ीसदी हिस्से को 3डी प्रिंटिंग से तैयार किया गया है. एयरोस्पेस इंडस्ट्री में इस तकनीक का इस्तेमाल करके हर तरह के उपकरण बनाए जाते हैं, लेकिन इस रॉकेट में यह तकनीक अलग स्तर पर इस्तेमाल की गई है. रिलेटिविटी स्पेस ने इस रॉकेट के छोटे और बड़े उपकरण बनाने के लिए अलग अलग मशीन बनाए. हालांकि इस कंपनी के अनुसार उसका लक्ष्य इस रॉकेट के 95 फ़ीसदी हिस्सों को 3डी प्रिंटिंग से बनाने का था. वैसे ज़्यादातर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर चिप्स, रबर सील और वाल्व को पूर्व प्रचलित तकनीक से ही बनाया गया है.





















