

बिलासपुर क्षेत्र की रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि बिलासपुर (उसलापुर)–पेंड्रारोड तीसरी रेल लाइन तथा कटनी–पेंड्रारोड चौथी रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्री तोखन साहू ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार को निरंतर गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पेंड्रारोड–अनूपपुर तीसरी रेल लाइन, बिलासपुर–उरकुरा तीसरी रेल लाइन तथा सलका रोड–खोंगसरा डबलिंग जैसी परियोजनाओं के साथ नई स्वीकृत रेल लाइनों से क्षेत्र में रेल क्षमता और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।





















