



Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत पुरैना क्षेत्र के मार्ग में एक बड़ी सार्वजनिक नाली में अचानक एक गाय गिर पड़ी. इसकी शिकायत स्थानीय रहवासियों से मिलते ही नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ अधिकारी श्री अमित बेहरा के मार्गनिर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में सम्बंधित स्थल पुरैना क्षेत्र मार्ग में पहुंचकर बड़ी सार्वजनिक नाली में अचानक गिर पड़ी गाय को जेसीबी मशीन की सहायता से रस्सी से नाली के बाहर सुरक्षित निकाला और प्राप्त जनशिकायत का तत्काल जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.









