






विशेष अभियान 6.0 के तहत 40 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र की सफाई और 3,300 मीट्रिक टन स्क्रैप के निपटान का लक्ष्य
Raipur chhattisgarh VISHESH / कोयला मंत्रालय के तहत मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरा पृथक्करण और संस्थागत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गतिशील जागरूकता पहलों की एक श्रृंखला शुरू की है। रचनात्मक कला प्रतियोगिताओं, युवा भाषण मंच और सामुदायिक खेलों को जोड़कर, एसईसीएलराष्ट्रव्यापी अभियान से पहले स्वच्छता को एक स्थायी आदत बनाने के लिए छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदायों को सक्रिय रूप से जोड़ रहा है।

ई-कचरा प्रबंधन और सामग्री के पुनर्चक्रण (रीयूज) के महत्व को रेखांकित करने के लिए, एसईसीएलके परिचालन क्षेत्रों के स्कूल परिसरों में ‘स्क्रैप टू आर्ट’ (कचरे से कला) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भटगांव क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर तथा सोहागपुर क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। छात्रों ने बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक घटकों, प्लास्टिक, कार्डबोर्ड और औद्योगिक स्क्रैप का रचनात्मक उपयोग करके कार्यात्मक मॉडल और कलाकृतियां बनाईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को ई-कचरे के उचित रखरखाव के प्रति शिक्षित करना और इलेक्ट्रॉनिक्स को सामान्य कचरे में जाने से रोकना था।
इसके साथ ही, एसईसीएल ने डीएवी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर में एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें छात्रों को पर्यावरण की जिम्मेदारी और स्थानीय अपशिष्ट प्रबंधन के समाधान प्रस्तुत करने का मंच मिला।
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामुदायिक भागीदारी को जोड़ते हुए, एसईसीएलबिलासपुर मुख्यालय कॉलोनी में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। सामूहिक जिम्मेदारी का प्रदर्शन करते हुए, प्रतिभागियों ने मैच से पहले खेल के मैदान की साफ-सफाई की, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य को नागरिक स्वच्छता से जोड़ा गया।
इन तैयारियों और जागरूकता गतिविधियों के आधार पर, एसईसीएलने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित विशेष अभियान 6.0 के आगामी कार्यान्वयन चरण के लिए महत्वाकांक्षी परिचालन लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी ने गहन सफाई अभियानों के लिए 225 निर्दिष्ट स्थलों की पहचान की है, जो लगभग 40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र को कवर करते हैं। इसके साथ ही 3,300 मीट्रिक टन संचित स्क्रैप सामग्री के निपटान का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा, प्रशासनिक लंबित मामलों को कम करने और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के अभियान के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप, एसईसीएलने कार्यालय स्थान के बेहतर उपयोग के लिए कार्ययोग्य लक्ष्य निर्धारित किए हैं। अभियान अवधि के दौरान, यह पीएसयू अपने परिचालन क्षेत्रों में 500 भौतिक फाइलों की समीक्षा करने, 200 अप्रचलित भौतिक रिकॉर्डों को हटाने, 7,000 ई-फाइलों की समीक्षा करने और 3,000 ई-फाइलों को व्यवस्थित रूप से बंद करने की योजना बना रहा है।
आरडीजे/पीजे





















