

शासकीय हाई स्कूल भैंसा में शेड व अहाता और प्राथमिक शाला में बनेंगे तीन अतिरिक्त कक्ष
Raipur chhattisgarh VISHESH / आरंग। आरंग विधानसभा के ग्राम भैंसा स्थित शासकीय विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार के लिए 54.13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जीवकी पहल से मिली इस स्वीकृति के तहत शासकीय हाई स्कूल भैंसा और शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भैंसा में विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

शासकीय हाई स्कूल भैंसा में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा अहाता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भैंसा में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 14.13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। तीनों कार्यों के लिए कुल 54.13 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भैंसा के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्राथमिक शाला में तीन अतिरिक्त कक्ष बनने से कक्षाओं के संचालन में सहूलियत होगी, वहीं हाई स्कूल में शेड और अहाता निर्माण से विद्यालय परिसर की व्यवस्था बेहतर होगी।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया आभार
स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। भैंसा के शासकीय स्कूल के लिए मिली यह स्वीकृति विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।





















