






गन्दगी की जनशिकायत सही मिलने पर न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली पर 2000 रूपये का ई जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त गन्दगी एवं अन्य जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री यशवंत बेरिहा, अनिल झा, राहुल वैष्णव, लक्की की उपस्थिति में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 10 अंतर्गत लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत पचपेड़ीनाका क्षेत्र में स्थित मीठा महल और न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली दुकान में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया.
स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान मिठाई में मिलावटी रंग के मिश्रण, मिठाई पर मक्खीयों के भिनभिनाने से सम्बंधित जनशिकायत स्थल पर सही मिली, इस पर जोन 10 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित दुकान मीठा महल पचपेड़ीनाका के संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्रबाई करने की चेतावनी देकर स्थल पर तत्काल 20000 रूपये का ई जुर्माना किया और न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली दुकान में स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण में गन्दगी मिलने पर और प्राप्त जनशिकायत सही मिलने पर सम्बंधित दुकान न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली पचपेड़ीनाका के संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जोन कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल 2000 रूपये का ई जुर्माना किया गया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.






















