

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 6:13PM by PIB Raipur
आईआईएम रायपुर ने 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक अपने रायपुर स्थित परिसर में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों के लिए महिला नेतृत्व विषय पर तीन दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (MDP) आयोजित किया, जिसका उद्देश्य समकालीन नेतृत्व दृष्टिकोणों, अनुभवात्मक अधिगम और सहकर्मी सहभागिता को समाहित करने वाले केंद्रित अधिगम अनुभव के माध्यम से महिला पेशेवरों की नेतृत्व क्षमताओं को मजबूत करना और उन्हें बड़ी एवं अधिक रणनीतिक जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार करना है।
उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, प्रो. संजीव पराशर, प्रभारी निदेशक, आईआईएम रायपुर, ने कहा “सक्षम और आत्मविश्वासी महिला नेताओं का विकास सशक्त, समावेशी और उच्च प्रदर्शन करने वाले संगठनों के निर्माण का अभिन्न हिस्सा है। आज के नेतृत्व के लिए पेशेवरों को निरंतर सीखने, रणनीतिक रूप से सोचने, बदलते परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने तथा स्पष्टता और उद्देश्य के साथ नेतृत्व करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आईआईएम रायपुर का उद्देश्य महिला प्रतिभागियों को ऐसे दृष्टिकोण और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान करना है, जो उन्हें तेजी से जटिल होती नेतृत्व संबंधी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने और संगठनात्मक विकास में सार्थक योगदान देने में सहयोग कर सकें।”


संजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, लर्निंग एंड डेवलपमेंट, SAIL, ने कहा, “सशक्त महिला नेताओं के लिए एक मजबूत मार्ग तैयार करना SAIL को भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है आई.आई.एम. रायपुर के साथ हमारा यह सहयोग ऐसी सशक्त नेतृत्व प्रतिभाओं को विकसित करने के उद्देश्य से है, जो SAIL की संगठनात्मक प्राथमिकताओं व निरंतर वृद्धि में प्रभावी रूप से योगदान दे सकें।”

प्रो. रितु गुप्ता और प्रो. दामिनी सैनी के निदेशन में आयोजित यह कार्यक्रम महिला प्रतिभागियों को समकालीन नेतृत्व चुनौतियों की व्यापक समझ प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपनी व्यक्तिगत नेतृत्व शैलियों पर चिंतन करने और पेशेवर विकास के अवसरों की पहचान करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह अधिगम यात्रा SAIL जैसे संगठनों में बढ़ती जटिलताओं के बीच कार्य कर रहे पेशेवरों के लिए प्रासंगिक नेतृत्व क्षमताओं के विकास पर केंद्रित है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में फैकल्टी के नेतृत्व आधारित सत्रों, केस चर्चाओं, अनुभवात्मक अधिगम, सहकर्मी सहभागिता और चिंतनपरक अभ्यासों का संयोजन किया जा रहा है, जिसमें रणनीतिक-नेतृत्व, आत्म-जागरूकता, संचार, निर्णय-निर्माण, हितधारक प्रबंधन और एक प्रामाणिक नेतृत्व का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। शिक्षा का यह परिप्रेक्ष्य वैचारिक दृष्टिकोणों को व्यावहारिक नेतृत्व परिस्थितियों से जोड़ने के लिए तैयार किया गया है, जिससे प्रतिभागी अपनी नेतृत्व शैलियों पर चिंतन कर सकें और अपने ज्ञान को व्यावहारिक एवं क्रियान्वयन योग्य अंतर्दृष्टियों में परिवर्तित कर सकेंगे।
यह कार्यक्रम SAIL की महिला अधिकारियों को एक साथ लाते हुए नेतृत्व विकास, चिंतन और सहयोगी शिक्षण के लिए एक केंद्रित मंच प्रदान करता है व प्रतिभागियों को बड़ी एवं अधिक रणनीतिक जिम्मेदारियां संभालने के लिए भी तैयार करता है। यह आईआईएम रायपुर और SAIL के विविध एवं भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व तंत्र को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही साथ यह महिला पेशेवरों को सतत संगठनात्मक विकास और प्रभाव में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है।





















