


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली के द्वारका स्थित अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से भेंट-मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री साहू ने श्री देव से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर श्री साहू ने उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की कामना की।

इस दौरान तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।





















