






माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए।
कार्यशाला का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री आदरणीय श्री शिवप्रकाश जी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों के माध्यम से इस विशेष अवसर को सार्थक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, डॉ. नवीन मरकंडेय जी सहित भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।





















