


Raipur chhattisgarh VISHESH / “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा”
माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी आज रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान आज देश की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बन चुका है।
आप सब भी “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़कर तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हों, अपने घरों में तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनें।
कार्य्रकम में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय विजय शर्मा जी, विभिन्न मंत्रीगण, विधायकगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं देशभक्त उपस्थित हुए।






















