


- नगर निगम जोन 8 क्षेत्र में वार्ड 19 में अवैध निर्माण और अनुमति विपरीत निर्माण में की गई कार्रवाई रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर,उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान एवं नगर निवेश विभाग टीम की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड कमांक 19 क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर गुड़ियारी में राकेश साहू द्वारा लगभग 1500 एवं गोमती वर्मा द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट में किए अनुमति विपरीत निर्माण किया गया था । जिसे नियमानुसार 3 नोटिस की प्रकिया एवं अंतिम सूचना जारी करने के पश्चात अनुमति विपरित निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गयी.
इसके साथ ही साथ विकास नगर गैस गोडाउन के पास विवेक सिंहद्वारा लगभग 1200 वर्गफीट एवं पूजा सरावगी द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट में निर्माणाधीन भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गयी.























