






Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (रायपुर जिला इकाई), छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ऑक्सीजोन गार्डन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से आए लगभग 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक मधु कश्यप एवं श्वेता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, जुंबा एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है। नियमित योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। रायपुर वेलफेयर ने योग दिवस के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।
🚩 “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं।” 🚩






















