






Raipur chhattisgarh VISHESH : नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस और विरोधी पार्टियों के विरुद्ध आज रायपुर में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने एक साथ आकर अपनी आवाज बुलंद की।इस अवसर पर यात्रा में शामिल होकर माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने उनका समर्थन किया।उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संदेश है कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लिए कि देश की महिलाएं उनके षड्यंत्र से भली भांति परिचित हैं और अपने अधिकारों के लिए सजग हैं, नारी शक्ति के अधिकारों को कुचलने का जो काम कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किया है उसका जवाब देश की माताएं-बहनें अवश्य देंगी।






















